
Washington Sundar (Image Credit- Twitter X)
अब जबकि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही है। तो वहीं, इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हरफनमौला खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंंदर के खेलने को लेकर पेच फंस गया है। फिलहाल, सुंदर की रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। इस वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर रियान पराग और रवि विश्नोई की ओर देख रहा है।
गौरतलब है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में शुरू हो रहा है। 20 टीमों के बीच टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। भारत को इस टूर्नामेंट से पहले महज एक प्रैक्टिस मैच 4 फरवरी को मुंबई में खेलना है। इस मैच में सुंदर के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हुए सुंदर की चोट उम्मीद के मुताबिक से ज्यादा गंभीर है। इंजरी की वजह से उन्हें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के साथ-साथ टी20 सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। तो वहीं, अब चोट की वजह से सुंदर की रिकवरी में समय लगने वाला है।
हाल में सुंदर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान गेंदबाजी करते हुए देखे गए थे, और कुछ ओवर की गेंदबाजी के बाद उन्हें वापिस बुला लिया गया है। चूंकि भारत को अपना पहला मैच 7 फरवरी को खेलना है, और सुंदर के फिट होने में समय लगने वाला है। इस वजह से भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर खिलाड़ियों की तलाश अभी से शुरू कर रहा है।
पराग-विश्नोई कतार में
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में वाॅशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पिनर रवि विश्नोई को मौका मिला है। इस वजह से वो भी सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में उपलब्ध हैं। हालांकि, विश्नोई की बल्लेबाजी ज्यादा खास नहीं है।
इसलिए, राजस्थान राॅयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग पर भी मैनेजमेंट नजर बनाए हुए हैं। पराग इस समय सीओई में कंधे की चोट का रिहैब कर रहे हैं और लगभग पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल कर चुके हैं।
SM Trends: 11 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PBKS vs SRH: टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले फील्डिंग चुनी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स या गुजरात टाइटंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ट्रेविस-पोलार्ड को छोड़ा पीछे, इस महारिकाॅर्ड को भी किया अपने नाम 

