Skip to main content

ताजा खबर

वापसी हो तो ऐसी, तीन साल बाद मिला वनडे खेलने का मौका, तूफानी शतक लगाकर टीम को दिलाई जीत

Evin Lewis (Photo Source: X)

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एविन लुईस की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। हालांकि इस वनडे सीरीज को श्रीलंका ने 2-1 से अपने नाम किया, लेकिन एविन लुईस ने तीसरे मैच में जो पारी खेली, वो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बन गई।

श्रीलंका के खिलाफ एविन लुईस ने अपना वनडे शतक सिर्फ 61 गेंदों पर पूरा कर लिया और वो वेस्टइंडीज की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। लुईस ने इस मैच में आक्रामक पारी खेली, लेकिन वो ब्रायन लारा या फिर क्रिस गेल से आगे नहीं निकल पाए जो इस टीम के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

तीन साल बाद Evin Lewis की हुई थी वनडे टीम में वापसी

एविन लुईस को तीन साल के बाद वेस्टइंडीज की तरफ से वनडे मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। लुइस 61 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को इस मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दिलाई। लुईस को इस दौरान शेरफेन रदरफोर्ड का साथ मिला जिन्होंने 26 गेंदों में 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेली।

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में मिली ये जीत वेस्टइंडीज टीम के लिए काफी खास बन गई क्योंकि 19 साल के लंबे इंतजार के बाद विंडीज टीम श्रीलंका में कोई वनडे मुकाबला जीतने में कामयाब हो सकी है। इससे पहले उन्होंने साल 2005 में श्रीलंका में वनडे मैच जीता था और उसके बाद से वेस्टइंडीज को इस मुकाबले पहले खेले 10 वनडे मैचों में लगातार का हार का सामना करना पड़ा था।

पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया और 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। बारिश से बाधित मैच में 23-23 ओवर निर्धारित किए गए, जिसमें पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 23 ओवर में 156/3 का स्कोर बनाया लेकिन वेस्टइंडीज को 195 का संशोधित लक्ष्य मिला। कैरेबियाई टीम ने एक ओवर शेष रहते ही 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...