Skip to main content

ताजा खबर

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के इवेंट में पृथ्वी शॉ ने इन दो दिग्गजों से की मुलाकात, तस्वीर VIRAL…

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के इवेंट में पृथ्वी शॉ ने इन दो दिग्गजों से की मुलाकात तस्वीर VIRAL

Prithvi Shaw, Sunil Gavaskar, Vinod Kambli (Photo Source: X)

19 जनवरी 2025 को मुंबई के आईकॉनिक वाानखेड़े स्टेडियम को 50 साल पूरे होने वाले हैं। 50वीं सालगिरह का जश्न शानदार अंदाज में शुरू हो चुका है, जिसका समापन 19 जनवरी को होगा। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, विनोद कांबली, और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रविवार (12 जनवरी) को इवेंट में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं सालगिरह के इवेंट के दौरान विनोद कांबली और युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ एक-दूसरे से मिलते हुए नजर आए। पृथ्वी और विनोद कांबली फिर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर से भी मिले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पिछले महीने अस्पताल में एडमिट हुए थे विनोद कांबली

आपको बता दें, विनोद कांबली पिछले महीने खराब सेहत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, इस खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था। डॉक्टरों का कहना है कि उनके ब्रेन में क्लॉट है। हालांकि, इवेंट में उनकी उपस्थिति से उनके शुभचिंतकों को काफी राहत और खुशी मिली है।

आईपीएल में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ

वहीं, पृथ्वी शॉ इस वक्त अपने करियर में कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2021 में खेला था। टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने वाले इस खिलाड़ी की शुरुआत में दिग्गज सचिन तेंदुलकर से तुलना हो रही थी। पृथ्वी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था।

पृथ्वी शॉ को अधिक वजन और अनफिट होने के कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। बाद में फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पृथ्वी को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी मुंबई के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को लगातार दो सीजन में निराशा...