Skip to main content

ताजा खबर

‘वह 1 ओवर में 4 छक्के भी खा सकता है’ T20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे की गेंदबाजी को लेकर किसने दिया ऐसा बयान

Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)
Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आए हैं। कैफ ने चिंतित होते हुआ कहा कि बड़े दबाव वाले मैचों में दुबे की गेंदबाजी पर काफी रन पड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे को टीम इंडिया में पावरहिटिंग रोल के लिए शामिल किया गया है। हालांकि, जब वह टूर्नामेंट में गेंदबाजी कर रहे हैं, तो उनकी गेंदबाजी की तीखी आलोचना देखने को मिल रही है। कैफ ने कहा दुबे को गेंदबाजी देने से भारतीय टीम को भारी नुकसान हो सकता है।

मोहम्मद कैफ की बड़ी प्रतिक्रिया

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के बाद, मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैलन के हवाले से कहा- “फील्डिंग और ब्रेविस को वाइड गेंद फेंकने की अपनी योजना से दुबे ने दिखाया कि वह बहुत रक्षात्मक खेलना चाहते थे। 10वें ओवर में कोई भी रक्षात्मक गेंदबाजी नहीं करता। उस समय आप आक्रमण करने और विकेट लेने की कोशिश करते हैं। मेरे अनुसार, दुबे एक बल्लेबाज हैं, वह ऑलराउंडर नहीं हैं।”

कैफ ने आगे कहा- “हमें 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की जरूरत नहीं है। वह इक्का-दुक्का विकेट तो ले ही लेगा, लेकिन रन तो हमेशा लुटाएगा ही। वेस्टइंडीज के खिलाफ तो वह एक ओवर में चार छक्के भी खा सकता है।”

कैफ की टिप्पणी दुबे की गेंदबाजी में निरंतरता की कमी को लेकर चिंताओं को दर्शाती है। मुंबई में जन्मे दुबे ने प्रोटियाज के खिलाफ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 42 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में ऐसा नहीं हुआ। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुलाई की और उन्होंने सिर्फ दो ओवर में 32 रन लुटाते हुए एक विकेट लिया।

खैर, अब भारतीय टीम सुपर 8 में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे का सामना करने वाली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में शिवम दुबे व टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करते हैं?

আরো ताजा खबर

24 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया भारतीय महिला क्रिकेट...

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका, एलिस पैरी और किम गार्थ वनडे सीरीज से बाहर

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) भारत के खिलाफ 2026 की घरेलू जारी वनडे सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर...

IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद, आज...

SM Trends: 24 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने टीम का लोगो और जर्सी बदल दी है। इसको लेकर कुछ फोटोज...