
Jasprit Bumrah & Michael Vaughan (Photo Source: X/Getty Images)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन कर जसप्रीत बुमराह ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बुमराह की गेंदबाजी अव्वल दर्जे की रही है। उन्होंने 8 मैचों में 8.26 के औसत, 4.17 की इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए हैं। क्रिकेट जगत में इस वक्त बुमराह खूब तारीफें बटोर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन भी खुद को बुमराह की तारीफ करने से नहीं रोक पाए हैं।
माइकल वॉन का कहना है कि जसप्रीत बुमराह व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे महान गेंदबाज है। वॉन का मानना है कि बुमराह के पास हर बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए अलग प्लान है।
जसप्रीत बुमराह दबाव में ऐसे काम करता है- माइकल वॉन
माइकल वॉन ने Wisden पर बात करते हुए कहा,
वह एक महान गेंदबाज है जो सभी अलग-अलग बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने की योजना बनाता है लेकिन आपके पास अभी भी स्किल सेट होना चाहिए और आपको पता होना चाहिए कि कब कौन सी गेंद फेंकनी है। यदि आप मुझे कोई बेहतर सीम गेंदबाज बता सकते हैं। मैं जानता हूं कि वसीम अकरम स्पेशल थे और ऐसे कई अन्य लोगों का उल्लेख किया गया है, लेकिन मुझे लगता है कि उनमें अद्भुत एक्शन एबिलिटी है और उनके पास गति है, उनके पास सभी अलग-अलग स्किल हैं और वह दिन-ब-दिन दबाव में ऐसा करते हैं। यह वर्ल्ड कप में सिर्फ दो या तीन बार नहीं है।
बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को फाइनल जीतने के लिए आखिरी 30 गेंदों में 30 रनों की दरकार थी। बुमराह ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में मात्र 6 रन दिया था और एक विकेट भी चटकाया था। जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पैल में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स (4) और मार्को जेनसेन (2) को आउट किया था।
माइकल वॉन ने जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताते हुए आगे कहा,
रीजा हेंड्रिक्स का विकेट शानदार था। वह शायद लेग स्टंप पर गेंद मारने के लिए झुका और आखिरी मिनट में गेंद दूर जाकर ऑफ स्टंप पर जा लगी। वह गेंद जिस पर जेनसेन बोल्ड हुए वह भी कमाल की थी। बल्लेबाज उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं, वह बस उनको फॉलो करता है ताकि उन्हें कोई width न मिले और फिर वह देखता है कि उन्हें थोड़ी सी जगह मिल गई है और वह इसे थोड़ा चौड़ा फेंक देता है उसके पास वह धीमी गेंद है जो एक जीनियस गेंद है। वह व्हाइट बॉल से क्रिकेट खेलने वाला सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है।
5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

