Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंद ने उखाड़ दिया स्टंप्स, रीजा हेंड्रिक्स को बिल्कुल भी नहीं हुआ यकीन

Reeza Hendricks & Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

SA vs IND, Final: Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर 176 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम को शुरुआती दो झटके जल्दी लगे थे, टीम ने 12 के स्कोर पर दो बड़े विकेट गंवा दिए थे।

जसप्रीत बुमराह ने रीजा हेंड्रिक्स (4) और अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करम (4) को आउट किया था। जसप्रीत बुमराह ने जिस अंदाज से रीजा हेंड्रिक्स का विकेट चटकाया था, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

जसप्रीत बुमराह की ऐसी गेंद का रीजा हेंड्रिक्स के पास नहीं था कोई जवाब

साउथ अफ्रीका की पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया था, फिर दूसरी गेंद पर एक रन भागकर क्विंटन डी कॉक ने स्ट्राइक रीजा हेंड्रिक्स को दिया था।

जसप्रीत बुमराह द्वारा डाली गई ओवर की चौथी गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई। बुमराह की यह डिलिवरी देखकर बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स पूरी तरह से चौंक गए थे, और फिर उन्हें निराश होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। रीजा हेंड्रिक्स 5 गेंदों में मात्र 4 रन बना पाए। और मात्र 7 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा था।

यहां देखें रीजा हेंड्रिक्स के आउट होने का वो वीडियो-

BALL OF THE TOURNAMENT FROM BUMRAH…!!!

– The greatest ever for India! 🇮🇳pic.twitter.com/Ft4hUbd96Z

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 29, 2024

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...