Skip to main content

ताजा खबर

“वह वीरू जैसे बल्लेबाज हैं”, इस पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पंत के बारे में ऐसा क्यों कहा?

Rishabh Pant (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां इस वक्त टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 143 रनों की हो चुकी है। जबकि उसके हाथ में सिर्फ एक विकेट बाकी है।

वहीं इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 263 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 90 रनों की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 59 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। उनके इस पारी की पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने जमकर तारीफ की है।

कलर सिनेप्लेक्स पर बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने एजाज पटेल के खिलाफ ऋषभ पंत के एप्रोच और उनकी आक्रामक पारी के बारे में कहा, चाहे कितने भी बाएं हाथ के स्पिनर आएं, ऋषभ पंत ऐसे ही खेलते रहेंगे। ऐसा कम ही होगा कि कोई बाएं हाथ का स्पिनर उनके सामने आए और उसे हिट न लगे। हो सकता है कि एक पारी में उन्हें हिट न लगे, लेकिन अगली पारी में हिट जरूर लगेगी। उन्होंने आज जिस तरह से शुरुआत की और जिस तरह से खेला, उससे मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं।

वह वीरू जैसे बल्लेबाज हैं- आकाश चोपड़ा

उन्होंने आगे कहा कि, वह वीरू (वीरेंद्र सहवाग) जैसे बल्लेबाज हैं। वीरू कहते थे कि एक बल्लेबाज ही ऑफ स्पिनर को गेंदबाज बनाता है। उन्हें (पंत) लगता है कि एक बल्लेबाज बाएं हाथ के स्पिनर को गेंदबाज बनाता है। अगर एक बाएं हाथ का स्पिनर है, गेंदबाजी कर रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच कैसी है और मैदान कितना बड़ा है, उसे गेंद को स्टैंड में मारना है।

ऋषभ पंत की खासियत यह है कि एक फील्डर को बाउंड्री पर रखा जा सकता है, हर कोई जानता है कि वह ट्रैक पर आगे आएंगे और छक्का मारेंगे, लेकिन वह फिर भी ऐसा करते हैं और गेंदों को स्टैंड में मारते हैं। बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में जो डीप में फील्डरों को चुनौती दें। वीरू ऐसा करने वाले भारतीय थे और अब ऋषभ दूसरे नंबर पर हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...