
Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: X)
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक एक ही तरीके से आउट होते हुए नजर आए हैं। उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक को छोड़कर विराट अब तक पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के स्ट्रगल को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विराट कोहली खुद ही रास्ता तलाश लेंगे- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा का कहना है कि विराट कोहली मॉर्डन-डे ग्रेट हैं और वह खुद ही अपनी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। रोहित ने मंगलवार (24 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,
“कोहली का ऑफ स्टंप… आप केवल मॉर्डन-डे ग्रेट ही कह सकते हैं। मॉर्डन-डे ग्रेट अपना रास्ता खुद ही तलाश लेते हैं।”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में कोहली ने अब तक पांच पारियों में 31.50 के औसत से 126 रन बनाए हैं। आगामी मेलबर्न टेस्ट में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
बैटिंग ऑर्डर में नहीं होगा बदलाव
विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म भी चिंता का विषय बना हुआ है। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट से उन्होंने अपनी वापसी की, लेकिन अब तक फॉर्म तलाश नहीं कर पाए हैं। उन्होंने दो मैचों में 6.33 के ओसत से मात्र 19 रन बनाए हैं।
रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें जब बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा-
“हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि कौन कहां बल्लेबाजी करेगा। (यह) कुछ ऐसा है जिसे हमें समझना होगा और ऐसा कुछ नहीं है जिस पर मैं यहां चर्चा करूंगा। हम वही करेंगे जो टीम के लिए सबसे अच्छा होगा।”
घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो
NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

