Skip to main content

ताजा खबर

‘वह मेरे परिवार को गाली दे रहा था’ पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारतीय कोच गौतम गंभीर पर लगाए संगीन आरोप

वह मेरे परिवार को गाली दे रहा था पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारतीय कोच गौतम गंभीर पर लगाए संगीन आरोप

Gautam Gambhir and Manoj Tiwary (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने टीम इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स में साथी क्रिकेटर और वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर संगीन आरोप लगाए हैं। बता दें कि हाल में ही तिवारी ने गंभीर को पाखंडी बताया था। तो वहीं अब उनके एक और बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है।

हाल में ही मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है, और बताया है कि कैसे गंभीर ने उनके परिवार को गालियां दी थी और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ गलत बातें कही थीं। तिवारी के इस बयान के बाद, भारतीय क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

Manoj Tiwary ने गौतम पर लगाए गंभीर आरोप

हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को लेकर कहा- दिल्ली में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान जब उन्होंने मुझसे लड़ाई की थी, तो गौतम गंभीर के मुंह से एक-एक शब्द सभी ने सुना था। चाहे वह सौरव गांगुली के बारे में बुरा बोल रहा हो या मेरे परिवार को गाली दे रहा हो, लेकिन कुछ लोगों ने उसका बचाव किया।

तिवारी ने आगे कहा- वह सिर्फ एक पीआर है, जिसके बारे में मैं बात कर रहा हूं। फिलहाल टीम इंडिया में खिलाड़ियों को चुनने और उन्हें अंतिम एकादश में चुनने की प्रक्रिया ठीक से नहीं हो रही है। आकाशदीप को हर्षित राणा की वजह से टीम से बाहर कर दिया। यदि आपको लगता है कि हर्षित इतना अच्छा था, तो आपने बची सीरीज के लिए उसे खिलाना जारी क्यों नहीं रखा? आकाशदीप के पास बोलने की आवाज नहीं है।

हालांकि, अभी तक मनोज तिवारी के इस बयान पर अभी गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया नहीं आई है। तो वहीं इस समय गंभीर जिस पद पर हैं, उसके बाद इस बात की कम ही संभावना है कि वह तिवारी के इस बयान पर कोई टिप्पणी करें।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...