Skip to main content

ताजा खबर

“वह मेरा स्मैश नहीं झेल पाएगा, मैं क्यों उसके साथ….”- जसप्रीत बुमराह को लेकर साइना नेहवाल के दिया ऐसा बयान

Jasprit Bumrah & Saina Nehwal (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हाल ही में क्रिकेट और बाकी दूसरे खेल की तुलना को लेकर बड़ा बयान दिया। साइना का कहना है कि देश में जिस तरह से क्रिकेट को ज्यादा महत्व दिया जाता है, उतना दूसरे खेलों को नहीं दिया जाता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर हमारे देश में बाकी खेलों को भी सुविधाएं मिलने लगेगी तो वे ओलंपिक में चीन और अमेरिका की तरह ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतेंगे।

साइना नेहवाल ने क्रिकेट पर हमला बोलते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, उनका कहना है कि अगर बुमराह मेरे साथ बैडमिंटन खेलते हैं तो शायद वह मेरा स्मैश झेल नहीं पाएंगे।

अंगकृष रघुवंशी ने साइना नेहवाल पर निकाली थी भड़ास

साइना नेहवाल ने कुछ समय पहले कहा था, बैडमिंटन, टेनिस और बास्केटबॉल जैसे खेल क्रिकेट की तुलना में शारीरिक रूप से ज्यादा कठिन हैं। साइना के इस कमेंट पर कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने नाराजगी जाहिर की थी।

अंगकृष ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “चलों देखते हैं कि जब बुमराह उनके सिर पर 150 की स्पीड से बम्पर फेंकेंगे तो वह कैसा प्रदर्शन करती हैं।” बता दें, अंगकृष के इस ट्वीट पर काफी बवाल भी मचा था। हालांकि युवा खिलाड़ी ने अपने इस बर्ताव के लिए माफी भी मांगी थी।

साइना ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कही यह बात

साइना नेहवाल ने हाल ही में अंगकृष रघुवंशी की बात का जवाब देते हुए शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा,

वैसे भी मैं जसप्रीत बुमराह का सामना क्यों करूंगी? अगर मैं 8 साल से खेल रही होती तो शायद मैं जसप्रीत बुमराह को जवाब देती। अगर वह मेरे साथ बैडमिंटन खेलेंगे तो शायद वह मेरा स्मैश झेल नहीं पाएंगे। हमें अपने देश में इन चीजों के लिए आपस में नहीं लड़ना चाहिए। यही मैं पहले कहना चाहती हूं। हर खेल अपनी जगह सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन दूसरे खेलों को भी महत्व दें, अन्यथा हम स्पोर्टिंग कल्चर कहां से लाएंगे? और क्रिकेट, बॉलीवुड हमेशा हमारा फोकस रहेगा।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...