Skip to main content

ताजा खबर

‘वह बहुत अच्छे नेता हैं’ टीम इंडिया में गौतम गंभीर की नियुक्ति पर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

Dinesh Karthik and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की समाप्ति के बाद राहुल द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हेड कोच का सफर खत्म हो गया था। तो वहीं द्रविड़ को रिप्लेस करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया है।

गंभीर की नियुक्ति के बाद क्रिकेट जगत में काफी बयानबाजी हुई थी। कई फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने गंभीर को नियुक्ति को सही, तो किसी ने गलत ठहराया था। दूसरी ओर, अब गंभीर के टीम इंडिया का नया हेड कोच बनने पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का बड़ा बयान सामने आया है। कार्तिक का कहना है कि गंभीर एक बहुत अच्छे नेता हैं। गौरतलब है कि गंभीर और कार्तिक ने काफी समय तक टीम इंडिया के लिए एक साथ क्रिकेट खेला है।

Dinesh Karthik ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच बनने पर दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के हवाले से कहा-  वह बहुत अच्छे नेता हैं और मुझे लगता है कि वह भारतीय टीम में दो चीजें लेकर आएंगे। एक बात यह कि वह एक पूरा अपने खिलाड़ियों का आदमी है।

वह अपने खिलाड़ियों को बैक करते हैं, और यह इंटरनेशनल क्रिकेट में महत्वपूर्ण है क्योंकि जब प्रदर्शन आपके अनुरूप नहीं होता है तो आप अकेलापन महसूस और डिमोटिवेट हो सकते हैं, तो गंभीर ऐसा नहीं होने देंगे।

कार्तिक ने आगे कहा- दूसरी बात कि वह इस भारतीय टीम में एक चतुर दिमाग लेकर आएंगे। वह बहुत तेज और उग्र व्यक्ति हैं। वह हमेशा टीम के लिए खेलना पसंद करते थे और क्रिकेट का खेल जीतने के लिए जो भी करना पड़ता था, करते थे।

तो वहीं गंभीर का टीम इंडिया के साथ हेड कोच का सफर भारत के श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाला है। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। भारत के इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।

আরো ताजा खबर

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...