Skip to main content

ताजा खबर

‘वह बहुत अच्छा खेला है, जब से उसने लंबे बाल रखना शुरू किया’ तिलक वर्मा को लेकर पूर्व पाकिस्तानी ने दिया बड़ा बयान

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली (Basit Ali) ने हाल में ही, युवा भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) को लेकर बड़ा बयान दिया है। बासित का कहना है कि जब से तिलक ने लंबे बाल रखना शुरू किए हैं, तब से उनके प्रदर्शन में निखार आ गया है।

गौरतलब है कि तिलक ने कल 25 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को दो विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। एक तरफ जहां मैच में लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन तिलक ने एक छोर संभाल कर रखा। मुकाबले में उन्होंने 55 गेंदों में 4 चौके और 5 छ्क्कों की मदद से 72* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

बासित अली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ तिलक वर्मा की कमाल की पारी के बाद, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से मुस्कुराते हुए कहा- तिलक वर्मा बहुत अच्छे दिखे हैं, जब से उन्होंने लंबे बाल रखना शुरू किया है। मैं मजाक कर रहा हूं।

बासित ने आगे कहा- तिलक वर्मा सिंगल नहीं ले रहे थे, तभी गौतम गंभीर का मैसेज आया, ‘क्या कर रहे हो? बिश्नोई हैं, ऐसा नहीं है कि नौ विकेट गिरे हैं। बिश्नोई ने भी तिलक को सुनिश्चित किया कि वह वहां हैं, उन्होंने फिर दो चौके मारे, बहुत अच्छा क्रिकेट खेला।

इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। खैर, अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में तिलक वर्मा और टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? भारत की नजर तीसरे टी20 मैच को जीतकर, सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, साथी अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पहली बार अपने करियर...

टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल की लिस्ट में मिचेल स्टार्क से आगे तैजुल इस्लाम

Taijul Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नया इतिहास रच...

‘यह बहुत सम्मान की बात होगी’ इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनने की संभावना पर हैरी ब्रूक

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी...

“मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता”: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग और हाइप पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बना हुआ...