Skip to main content

ताजा खबर

“वह परिवार की तरह है…”, LSG में केएल राहुल के भविष्य को लेकर बोले संजीव गोयनका

“वह परिवार की तरह है…”, LSG में केएल राहुल के भविष्य को लेकर बोले संजीव गोयनका

Sanjeev Goenka & KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

केएल राहुल की कप्तानी में आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। सीजन के दौरान ओनर संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच गहमागहमी और तनातनी देखने को मिली थी। आगामी आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले ऐसी खबरें चल रही है कि LSG राहुल को रिलीज कर सकती है। साथ ही उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है।

बता दें, आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने राहुल को 17 करोड़ रुपये में खरीदा था। केएल राहुल के रिटेंशन की अटकलों के बीच LSG के ओनर संजीव गोयनका ने बड़ा बयान दिया है। गोयनका का कहना है कि राहुल टीम का एक अभिन्न हिस्सा है और वह उनके लिए परिवार की तरह है।

केएल राहुल सुपर जायंट्स परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं- संजीव गोयनका

केएल राहुल के LSG से रिलीज होने की खबरों के बीच, संजीव गोयनका ने हाल ही में कोलकाता में केएल राहुल को डिनर पर आमंत्रित किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। गोयनका ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा,

मुझे आश्चर्य है कि इस मीटिंग को इतना ज्यादा अटेंशन मिल रहा है। जैसा कि मैंने पहले कहा था, जब तक बीसीसीआई नियम नहीं बना लेता, तब तक हमने रिटेंशन पर कोई विचार नहीं किया है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि केएल सुपर जायंट्स परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। वह शुरू से ही वहां है, उनसे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, वह परिवार की तरह है और परिवार ही रहेगा।

संजीव गोयनका ने आगे आईपीएल रिटेंशन को लेकर भी बात की, उनका कहना है कि काफी समय है और सोच-समझकर फैसला लेना होगा क्योंकि इस पर टीम का भविष्य निर्भर है।

फैसला लेने के लिए हमारे पास सितंबर, अक्टूबर और नवंबर का पूरा समय है। रिटेंशन पॉलिसी आने का इंतजार करना चाहिए। हमने आगे की टीम के बारे में भी नहीं सोचा है, चाहे रिटेंशन तीन-चार-पांच या छह हो, हमें नहीं पता है। देखते हैं, पर्याप्त समय है, आज हम जो भी निर्णय लेंगे, उसका असर भविष्य पर पड़ेगा, इसलिए इस पर बहुत सोच-समझकर और विचार करके निर्णय लेना होगा।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...