Skip to main content

ताजा खबर

“वह थोड़े चिड़चिड़े कैरेक्टर वाले इंसान हैं”- गंभीर के बयान पर अब पोंटिंग ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Gautam Gambhir & Ricky Ponting (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म को लेकर सवाल खड़े किए थे, इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल किया गया।

उन्होंने इसका करार जवाब देते हुए पोंटिंग को खुलेआम खरी-खोटी सुना डाली। 22 नवंबर से सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में आए और इस दौरान कई कड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने पोंटिंग को खरी खोटी सुनाई और इसका जवाब अब पोंटिंग ने दिया है।

रिकी पोंटिंग ने दिया गौतम गंभीर के बयान पर अपना जवाब

पोंटिंग ने 7 न्यूज पर कहा कि, ‘मेरा कमेंट किसी तरह से भी ऐसा नहीं था कि मैं विराट कोहली की फॉर्म को लेकर उन पर निशाना साध रहा था। विराट कोहली क्लास प्लेयर हैं, मैं गौतम गंभीर का रिऐक्शन पढ़कर थोड़ा हैरान रह गया। वह थोड़े ऐसे ही चिड़चिड़े कैरेक्टर वाले इंसान हैं। तो मुझे ज्यादा हैरानी नहीं है कि ऐसा कुछ उन्होंने कहा है।’

इससे पहले जब गौतम गंभीर से जब प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पूछा गया था कि विराट की फॉर्म को लेकर पोंटिंग के कमेंट पर वह क्या कहना चाहेंगे, तो इस पर गंभीर ने कहा था, ‘पोंटिंग को इंडियन क्रिकेट से क्या लेना-देना है, वह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट पर ध्यान दें।’

भारतीय टीम के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बहुत ज्यादा अहम है क्योंकि इस टेस्ट सीरीज का रिजल्ट यह तय करेगा कि क्या टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का लगातार तीसरा फाइनल मैच खेल पाएगी या नहीं। भारतीय टीम को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीनस्वीप झेलना पड़ा है, जिसके बाद से हेड कोच गौतम गंभीर भी आलोचकों के निशाने पर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...

इंग्लैंड के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बावजूद, श्रेयस अय्यर ने टॉस के मामले में बनाया अनोखा रिकॉर्ड; धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

Shreyas Iyer Matches MS Dhoni’s Historic T20I Streak (image via getty) 11 जुलाई, शनिवार को भले ही भारतीय टीम इंग्लैंड से टी20आई सीरीज 4-0 से हार गई हो, लेकिन भारतीय...

श्रेयस ने तोडा एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer (image via getty) 11 जुलाई को साउथैम्पटन में हार के बाद, इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 4-0 से बुरी तरह हराया (क्लीन स्वीप किया)। लेकिन भारतीय...

12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज इंग्लैंड और भारत...