Skip to main content

ताजा खबर

‘वह खेल के शानदार विचारक हैं’ गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात बोल गए मिचेल स्टार्क

Guatam Gambhir and Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने, आईपीएल 2024 के दौरान 24.75 करोड़ की रिकाॅर्ड कीमत में खरीदा था। हालांकि, तेज गेंदबाज ने लीग मुकाबलों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन जब प्लेऑफ समेत फाइनल मैच की बात आई, तो स्टार्क ने अपनी उपयोगिता साबित की और केकेआर को तीसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

स्टार्क को टीम में बैक करने में उस समय टीम के मेंटर रहे व पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। गंभीर की वजह से ही स्टार्स ने फाइनल मैच खेला और वह तुरुप का इक्का साबित हुए। साथ ही बता दें कि अभी तक केकेआर ने कुल तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान गंभीर किसी ना किसी तौर पर टीम के साथ जुड़े रहे हैं।

गंभीर ने साल 2012 और 2014 में अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था, तो वहीं साल 2024 में मेंटरशिप की वजह से उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर, अब केकेआर के साथ आईपीएल में अपने पहले सीजन को लेकर स्टार्क ने बड़ा बयान दिया है। स्टार्क का कहना है कि गंभीर खेल के एक शानदार विचार रखने वाले खिलाड़ी हैं।

मिचेल स्टार्क ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में मिचेल स्टार्क ने कहा- कोलकाता में अगर मैं अपने अनुभव को बताऊं, तो वह (गंभीर) खेल के शानदार विचारक हैं। वह हमेशा प्रतिद्वंद्वी के बारे में सोचता रहता है कि उसे गेंदबाजी आक्रमण के रूप में कैसे आउट किया जाए या बल्लेबाजी आक्रमण के रूप में रन कैसे बनाए जाएं।

स्टार्क ने आगे कहा- यह सिर्फ व्यक्तिगत खिलाड़ियों के बारे में नहीं है, यह हमेशा टीम के फोकस के बारे में है। छोटी-छोटी चीजों में टाॅप पर कैसे पहुंचा जाए, इसे वह तकनीकों में या फील्ड प्लेसमेंट या इस तरह की किसी भी चीज में देख सकता है।

🗣Mitchell Starc on Gautam Gambhir’s ‘team first’ approach: pic.twitter.com/3pIjvt3npM

— KnightRidersXtra (@KRxtra) October 14, 2024

আরো ताजा खबर

RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs LSG: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त

RR vs LSG (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 64वां मैच 19 मई, मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर...

IND vs AFG: औसत प्रदर्शन के बावजूद BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में दी जगह, यहां पढ़ें

IND vs AFG: 3 Players Who May Not Have Deserved Their Place (image via getty) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के...