Skip to main content

ताजा खबर

‘वह क्रिकेट का डाॅन है’ पढ़ें नजफगढ़ के नबाव वीरेंद्र सहवाग के बारे में 11 स्पेशल कोट्स

‘वह क्रिकेट का डाॅन है’ पढ़ें नजफगढ़ के नबाव वीरेंद्र सहवाग के बारे में 11 स्पेशल कोट्स

Virender Sehwag (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को क्रिकेट का विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी थी। टेस्ट क्रिकेट जहां खिलाड़ियों के धैर्य, क्लास और परिपक्वता के लिए जाना जाता है, वहां सहवाग ने अपने स्ट्रोक प्ले से अलग ही समां बांधा।

साथ ही बता दें कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक और वनडे क्रिकेट में 1 बार दोहरा शतक लगाया है। माॅडर्न डे क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में सहवाग का नाम सबसे ऊपर आता है। भारत ने जब साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, तो सहवाग उस टीम का हिस्सा थे।

आइए जानते हैं सहवाग के बारे में 11 स्पेशल कोट्स

1. सहवाग एक चमत्कार हैं, सहवाग एक संस्था हैं- नवजोत सिंह सिद्धू

2. सहवाग लाल समुद्र को चीरते हुए मूसा की तरह आसानी से मैच का रुख बदल सकते हैं- ग्रेग चैपल

3. उनके जैसा निडर होकर बल्लेबाजी करने के लिए, आपको अपनी क्षमता पर बहुत भरोसा होना चाहिए, और यह आत्मविश्वास होना चाहिए कि आप किसी भी गेंदबाज, किसी भी आक्रमण से बेहतर हैं- इयान चैपल

4. सहवाग जैसा बल्लेबाज कभी भी आउट ऑफ फाॅर्म नहीं रहता- माइक हसी

5. वीरेंद्र सहवाग, वह क्रिकेट के डाॅन हैं- फरहान अख्तर

6. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अनुभवी और अच्छे हैं, सहवाग आपके एटीट्यूड को खत्म कर देंगे- ब्रेट ली

7. मैंने अपने करियर में जितने भी बल्लेबाज देखे हैं उनमें सहवाग सबसे अप्रत्याशित हैं- ग्लेन मैग्रा

8. सहवाग जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, वह विरोधियों को यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि वे उन्हें कैसे गेंदबाजी करेंगे और अपनी योजना बदलने के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं- जाॅर्ज बैली

9. यह जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि सहवाग का दिमाग कैसे काम करता है, तो जब भारत बल्लेबाजी कर रहा हो तो आप खिलाड़ियों की बालकनी में उसके बगल में बैठें। हर मिनट में वह अपने सिर को पकड़ेगा और कहेगा ये तो चौके वाली गेंद है, ये तो छक्के वाली गेंद है- सौरव गांगुली

10. जब विवियन रिचर्ड्स ने संन्यास लिया तो मुझे लगा कि यह मनोरंजन का अंत है, लेकिन फिर मनोरंजन के बादशाह सहवाग आए- रमीज राजा

11. वह मैदान पर लगभग आपको प्रभावित कर देगा, और जब आप फील्डिंग बदलेंगे तो वह कहता है ठीक है, मैं अब कहीं और मारने जा रहा हूं- एंड्रयू स्ट्राॅस

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...