Skip to main content

ताजा खबर

‘वह एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है’ यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए इंग्लिश क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान 

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना लिया है। आईपीएल 2022 और 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन कर, वह भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करने में सफल रहे थे। तो वहीं कुछ ही समय जायसवाल टीम इंडिया के लिए बचे हुए दोनों फाॅर्मेट में भी डेब्यू करने में सफल रहे।

साथ ही जब साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए जायसवाल का चयन हुआ था, तो हर किसी को यह डर था कि 22 साल के युवा खिलाड़ी इंग्लैंड जैसी मजबूत और अनुभवी टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेगा।

लेकिन जायसवाल ने सभी क्रिटिक्स को करारा जबाव देते हुए, इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया और अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी। साथ ही उस सीरीज के एक मैच में जायसवाल ने इंग्लैंड के पूर्व अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ एक ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया था।

दूसरी ओर, अब जायसवाल के इस प्रदर्शन की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) का बड़ा बयान सामने आया है। डकेट का कहना है कि जायसवाल एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं।

बेन डकेट ने यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही बेन डकेट ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा- मैं वास्तव में यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी के लिए प्रशंसा कर रहा था। मैंने कहा कि वह एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है, लेकिन किसी ने इसके बारे में बात नहीं की। जायसवाल ने पूरी सीरीज में अच्छा खेला और वह अविश्वसनीय था।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जायसवाल के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने 9 पारियों में 89 की औसत और 79.91 के स्ट्राइक रेट से कुल 712 रन बनाए थे। साथ ही इस दौरान यशस्वी के बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे।

আরো ताजा खबर

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...

7 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (7 अप्रैल) के मैच में SRH ने PBKS को 33 रनों से हराया आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स...

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...