Skip to main content

ताजा खबर

‘वह अपने पिता की तरह बल्लेबाजी करता है’ अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह ने दिया बोल्ड बयान 

‘वह अपने पिता की तरह बल्लेबाजी करता है’ अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह ने दिया बोल्ड बयान 

Yograj Singh and Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने हाल में ही एक और बयान देकर, क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी को कम आंका गया है, और वह अपने पिता की तरह की बल्लेबाजी करते हैं।

बता दें कि अर्जुन एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर मुंबई, गोवा और आईपीएल में मुंबई इंडियंस जैसी टीमों की ओर से खेल चुके हैं। तो वहीं, आगामी आईपीएल सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच, योगराज सिंह के बयान ने सुर्खियां बटोर ली हैं। गौरतलब है कि अर्जुन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 21.37, लिस्ट ए में 18.25 और टी20 क्रिकेट में 13.50 का है।

योगराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह ने रविश बिष्ट के साथ एक इंटरव्यू में कहा- आप सिर्फ उसकी गेंदबाजी पर ध्यान दे रहे हैं, आप क्या कर रहे हैं, आखिर हुआ क्या है? इतने सारे कोच हैं, वे क्या कर रहे हैं? वह मूल रूप से एक बल्लेबाज है। जब वह मेरे पास आया, तो वह मेरे पास लगभग 12-13 दिन तक रहा, मैंने उसका स्वागत किया। उन्होंने मुझसे उसका ख्याल रखने को कहा, और मैंने उनसे कहा कि चिंता न करें।

योगराज सिंह ने आगे कहा- एक दिन उसे गेंद लग गई, हम उसे डॉक्टर के पास ले गए, और वह ठीक था। इसलिए, मैंने उससे कहा कि वह पैड पहनकर बल्लेबाजी करे। उसने मुझे बताया कि वे उसकी बल्लेबाजी पर ध्यान नहीं देते।

तो मैंने कहा कि हम देखेंगे क्योंकि मैंने उसे पहले कभी बल्लेबाजी करते नहीं देखा था। नेट में वह हर तरफ चौके लगा रहा था, और फिर मैंने उसके कोच से पूछा कि उसे बल्लेबाजी क्यों नहीं दी जा रही है। मैंने उसे यह भी बताया कि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज है, वह अपने पिता की तरह बल्लेबाजी करता है।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND 2026: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रविचंद्रन अश्विन की बड़ी सलाह, बोले ‘जल्दबाजी ठीक नहीं’

Ravichandran Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।...

“2027 ODI WC के स्क्वाड में रोहित शर्मा मेरी पसंद नहीं होंगे” – संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने यह कहकर एक बड़ी क्रिकेट बहस छेड़ दी है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप...

SM Trends: 27 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही...

‘आखिर टीम में उनका योगदान क्या है?’ – पहले T20I के बाद आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

Aakash Chopra questions Washington Sundar’s utilisation after 1st T20I (image via getty) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20आई में भारत की हार के बाद, भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा...