Skip to main content

ताजा खबर

“वह अपनी ही रेप्यूटेशन के कैदी बन गए हैं”- अभिषेक शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया हैरान करने वाला बयान

Aakash Chopra and Abhishek Sharma. (Photo Sourced: X(Twitter/Aakash Chopra and BCCI)

शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I में भारत की जीत के बाद, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में एक बार फिर से अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला और वो 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक को गेराल्ड कोएत्जी ने चौथे ओवर में कप्तान एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। 24 वर्षीय ऑलराउंडर ने अभी तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 20.75 की औसत से सिर्फ 166 रन जोड़े हैं। अभिषेक के लगातार फ्लॉप होने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हैरान करने वाला दावा किया है।

Aakash Chopra ने Abhishek Sharma को लेकर दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने शनिवार को अपने यूट्यूब पर कहा, ”यह दो ओपनर की कहानी है। एक तरफ संजू सैमसन हैं, जिनके सितारे चमक रहे हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा हैं, जिनके सितारे गर्दिश में हैं। अभिषेक ने जब जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक ठोका था, तब वह नए उभरते चमकते स्टार थे। लेकिन उसके बाद से एकदम नीचे की तरफ गिरे हैं।

वह पहले टी20 में कोएट्जी के खिलाफ आउट हुए। उन्होंने जिस तरह का शॉट मारा, उस देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह अपनी ही रेप्यूटेशन के कैदी बन गए हैं। उन्होंने जिस की तरह रेप्यूटेशन (ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाला) बनाई है, उससे नहीं निकल पा रहे। उन्हें लग रहा कि मैं ऐसे ही खेलता हूं तो अब मुझे ऐसे ही खेलना है। मैं इंतजार नहीं करूंगा। ऐसे में एक और नाकामी हाथ लगी है।”

हालांकि, पूर्व क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि अभिषेक साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी तीन मैचों में भी ओपनिंग करेंगे। लेकिन आकाश ने साथ ही चेताया कि युवा खिलाड़ी अगर लगातार धमाल मचाने में नाकामयाब रहा तो मुश्किल पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा, ”एक समय आएगा, जब समस्या आएगी। सवाल पूछे जाएंगे कि कितनी देर तक आप अभिषेक के साथ जुड़े रहेंगे। उन्हें तीन और मैचों में मौका मिलेगा। लेकिन हर मैच के साथ रेत हाथ से फिसलते हुए नजर आ रही है।”

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...