Skip to main content

ताजा खबर

‘वहां जाकर अपना कॉम्बिनेशन आजमाना चाहती हूं’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur (Photo Source: Twitter/X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर को ब्रिसबेन स्थित एलन बाॅर्डर टर्फ मैदान पर होने वाले पहले मैच से होगी। साथ ही यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अगले साल होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिहाज से भी काफी अहम होने वाली है।

मजबूत ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले 10 वनडे मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि, इसके बाद भी भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का आत्मविश्वास नहीं डगमगाया है। हरमन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने कॉम्बिनेशन आजमाना चाहती हैं।

हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में हरमनप्रीत कौर ने कहा- खैर, सभी मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और हम बस वहां जाना चाहते हैं और अपने कॉम्बिनेशन को आजमाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि जो भी अच्छा कर रहा है, उसे अधिक मौके दे सकें।

हरमन ने आगे कहा- टीम में आने वाले युवा खिलाड़ी जो वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उन्हें एक मौका देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि उनमें से कौन सर्वश्रेष्ठ है और फिर आप जानते हैं, वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए।

आप जानते हैं कि जो खिलाड़ी अच्छा कर सकते हैं, हम उनके साथ ही वर्ल्ड कप खेल रहे होंगे। इसलिए, हम घरेलू परिस्थितियों के हिसाब से उन खिलाड़ियों के चुनने पर अधिक ध्यान देने वाले हैं।

साथ ही बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया की ओर से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आउट ऑफ फाॅर्म चल रही शेफाली वर्मा इस मुकाबले में ओपनिंग करती हुई नजर नहीं आएंगी। वह पिछले 6 वनडे में सिर्फ 108 रन ही बना पाई है।

इसके अलावा कलाई की चोट की वजह से यास्तिका भाटिया भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगी। इस हिसाब से स्मृति मंधाना के साथ प्रिया पूनिया ओपनिंग करती हुई नजर आ सकती है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...