Skip to main content

ताजा खबर

वसीम अकरम ने पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए PCB के CEO पद के प्रस्ताव को किया अस्वीकार, पढ़ें बड़ी खबर

Wasim Akram (Photo Source: X/Twitter)

इस साल जून में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ न्यूयाॅर्क में शर्मनाक हार के बाद, पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) टीम की जमकर आलोचना करते हुए नजर आए थे।

अकरम ने अपने बयान में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तीखी आलोचना की थी और कहा था अब समय आ गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव हों। हालांकि, अब जब इन बदलावों को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दिग्गज क्रिकेटर को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का पद ऑफर किया है, तो उन्होंने इसे पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते अस्वीकार कर दिया है।

क्रिकेट पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व क्रिकेटर को पाकिस्तान क्रिकेट के सीईओ अथवा मुख्य सलाहकार का पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे व्यक्तिगत कारणों की वजह से अस्वीकार कर दिया है। गौरतलब है कि वसीम इस समय पाकिस्तान के लाहौर जिले में रहते हैं, लेकिन अक्सर उनका ऑस्ट्रेलिया आना-जाना लगा रहता है।

दूसरी ओर, अकरम द्वारा इस पद को अस्वीकार करने के बाद, PCB ने ऑस्ट्रेलिया में ही रहने वाले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज व कोच वकार यूनिस को यह पद ऑफर किया है। तो वहीं इस पद को लेकर यूनिस ने भी रुचि दिखाई है। अब देखने लायक बात होगी कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी कब तक वकार यूनिस को पाकिस्तान क्रिकेट में दोबारा ला पाते हैं?

Wasim Akram के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको वसीम अकरम के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें तो 19 साल के अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 104 टेस्ट और 356 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान अकरम ने 414 टेस्ट और 502 वनडे विकेट हासिल किए हैं। साथ ही क्रिकेट की दुनिया में अकरम को स्विंग ऑफ सुल्तान के नाम से जाना जाता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...

“मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

Mitchell Starc Stands by 2021 Statement, Brushes Off Usman Khawaja’s Sandpapergate Claims (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को...

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...