
World Championship of Legends (WCL) (Image Credit- Twitter X)
क्रिकेट जगत को अब एक और सौगात मिल चुकी है। बता दें कि हाल में ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के रूप में एक और टी20 लीग दे दी है। तो वहीं, इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह, शिखर धवन, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ना सिर्फ हिस्सा लेंगे, बल्कि अपनी-अपनी टीमों के लिए मेंटर की भी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
हालांकि, WCL की खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में लिव विद दी लीजेंड्स (LWL) प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसमें चुनिंदा कुछ फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के साथ समय बिताते हुए नजर आएंगे। चुने गए क्रिकेट फैंस का यह टूर कुल 16 दिनों का होगा, जोकि पूरी तरह से भुगतान रहित होगा। चुने गए 12 क्रिकेट फैन क्रिकेट के महानतम सितारों के साथ रहने के साथ-साथ अनुभव साझा करेंगे।
LWL प्रोग्राम के बारे में आपको और जानकारी दें, तो यह फैंस की पहुंच का एक अभूतपूर्व स्तर का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें क्रिकेट के दिग्गजों के साथ विशेष यात्रा और आवास व्यवस्था, टीम की तैयारियों और मैच के दिन की गतिविधियों के लिए पर्दे के पीछे की पहुंच, आधिकारिक WCL कार्यक्रमों और मैच के बाद के समारोहों के लिए VIP पहुंच, खिलाड़ियों के साथ बातचीत, पेशेवर फोटो सत्र और टीमों से हस्ताक्षरित यादगार वस्तुएं शामिल हैं।
इन 12 क्रिकेट फैंस को तीन अलग-अलग राउंड के तहत चुना जाएगा। 15 फरवरी से 15 मार्च तक चलने वाले पहले दौर में 15 मिनट के क्रिकेट ज्ञान मूल्यांकन के माध्यम से प्रतिभागियों का परीक्षण किया जाएगा।
सफल उम्मीदवार 16 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित दूसरे दौर में आगे बढ़ेंगे, जहां उन्हें क्रिकेट के प्रति अपना जुनून दिखाने वाला एक मिनट का वीडियो जमा करना होगा। 7-9 अप्रैल के लिए निर्धारित अंतिम दौर में WCL के कप्तानों और अधिकारियों के साथ लाइव जूम इंटरव्यू में शामिल होंगे, जबकि 15 अप्रैल को विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा
AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

