Skip to main content

ताजा खबर

वर्ल्ड कप हार के लिए कुलदीप को सरेआम गाली दे रहा था आलोचक, फिर खिलाड़ी ने दिया ऐसा जबाव कि बोलती हो गई बंद 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार के लिए, खुद को जिम्मेदार ठहराने के लिए एक फैन की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है। तो वहीं कुलदीप का यह जबाव काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि 19 नवंबर, 2024 को भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली 6 विकेट से हार को 1 साल पूरा हुआ है। बीते दिन सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल और सपोर्ट करते हुए कुछ पोस्ट वायरल हुई थी।

इसी बीच Manas263 नाम के एक्स यूजर ने कुलदीप यादव को अपना निशाना बनाते हुए एक पोस्ट में लिखा- सबकी पिलाई हो रही है, लेकिन इस bkl को कोई क्यों नहीं पेल रहा। तो वहीं इस यूजर को करारा जबाव देते हुए कुलदीप ने लिखा- हांजी किस चीज की दिक्कत है आपको, इतना प्यारा लिखने के लिए पैसे मिले या कोई जाति दुश्मनी है।

देखें Kuldeep Yadav का यह करारा जबाव

Hanji kis cheez ki dikkat hai apko , itna pyara likhne ke liye paise mile ya koi Jati dus mani hai

— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) November 19, 2024

दूसरी ओर, आपको वर्ल्ड कप फाइनल के बारे में बताएं तो लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया 50 ओवरों में सिर्फ 240 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इस टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। तो वहीं इस मैच में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 56 रन खर्चे थे।

कुलदीप यादव के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको कुलदीप के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताए, तो उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 159 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच 166 पारियों में उनके हाथ 297 सफलता लगी है। कुलदीप के नाम टेस्ट क्रिकेट की 24 पारियों में 22.16 की औसत से 56, वनडे की 103 पारियों में 26.0 की औसत से 172 और टी20 की 39 पारियों में 14.07 की औसत से 69 विकेट दर्ज हैं।

আরো ताजा खबर

PBKS vs RCB, Top 10 Memes: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs RCB: Top 10 memes (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की शानदार हाफ-सेंचुरी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की निर्णायक...

भारत की T20I टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह खतरे में? BCCI करेगा रिप्लेसमेंट की चर्चा

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म अब उनके करियर के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। 2026...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें दिल्ली...

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 61 में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर, प्लेऑफ में...