Skip to main content

ताजा खबर

वरुण चक्रवर्ती अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में हो सकते हैं शामिल, जानें कैसे?

Varun Chakaravarthy (Photo Source: BCCI)

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने 12 विकेट लिए थे। वह एक टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने आर अश्विन और रवि बिश्नोई का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने एक टी20 सीरीज में 9-9 विकेट लिए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी वरुण का प्रदर्शन शानदार है। अब तक चार टी20 मैचों में वह 12 विकेट ले चुके हैं। यानि कि वरुण चक्रवर्ती अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है, क्योंकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाना है।

वरुण चक्रवर्ती को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, लेकिन उनके टीम में शामिल होने की अभी भी उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं कि यह कैसे संभव हो सकता है।

कैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे वरुण चक्रवर्ती?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड में चार स्पिनरों को जगह मिली है, जिनमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई शामिल हैं। आईसीसी के गाइडलाइन के अनुसार, सभी टीमें 11 फरवरी तक अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती है। ऐसे में भारतीय टीम के पास भी बदलाव करने के लिए समय है। इनफॉर्म गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के टीम में शामिल होने की अभी भी उम्मीद है।

दूसरी ओर, अगर चुने गए 15 खिलाड़ियों में से कोई भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले या बीच में चोटिल हो जाता है, तब भी वरुण टीम में जगह बना सकते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...