

गुरुवार, 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 34वें बल्लेबाज बन गए हैं।
रूट ने अपनी 186वीं वनडे पारी के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पाकिस्तान में चल रही त्रिकोणीय सीरीज के तहत श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए, उन्होंने 66 गेंदों पर संयम के साथ 69 रन बनाए। यह शानदार पारी उनके वनडे करियर का 49वां अर्धशतक भी रही, जो पिछले एक दशक में उनके ‘व्हाइट-बॉल’ क्रिकेट करियर में उनकी कंसिस्टेंसी को बखूबी दर्शाती है।
केवल 186 पारियों में 8,000 रन तक पहुंच कर रूट 50 ओवर के फॉर्मेट में अब तक के सबसे तेज रन बनाने वालों में शामिल हो गए हैं। केवल तीन दिग्गज कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे हैं, नीचे डालें नजर।
देखें खिलाड़ियों की लिस्ट
- विराट कोहली: 175 पारियां
- हाशिम अमला: 176 पारियां
- एबी डी विलियर्स: 182 पारियां
- जो रूट: 186 पारियां
क्रीज पर 186 बार उतरकर इस मुकाम तक पहुंचने वाले रूट ने रोहित शर्मा और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया; इन दोनों खिलाड़ियों को 8,000 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 200 पारियों की जरूरत पड़ी थी।
इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने तक का रूट का सफर बहुत ही शानदार रहा है। मई 2025 में, उन्होंने पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने 7,000 रनों का आंकड़ा छुआ। अब इस आंकड़े को 8,000 के पार पहुंचाकर, रूट ने इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल क्रिकेट में एक ऐसा स्टैण्डर्ड सेट कर दिया है, जो शायद आने वाली कई जनरेशन तक कायम रहे।
इस लेख को लिखते समय मैच की बात करें तो, इंग्लैंड 400 रन की ओर बढ़ रहा है। कप्तान हैरी ब्रूक 177 रन पर खेल रहे हैं और इंग्लैंड का स्कोर 390-3 (47.3 ओवर) है।
यह भी पढ़ें – NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन
हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”
NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन
22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

