Skip to main content

ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter - X)
Tilak Varma (Image credit Twitter – X)

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम से जुड़ने से पहले उन्हें एक और मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया ए की तरफ से खेलेंगे। चयनकर्ताओं का उद्देश्य उन्हें लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का अनुभव देना है।

तिलक को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, उन्हें चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में वनडे सीरीज में शामिल होने से पहले यह मुकाबला उनके लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट 7 नवंबर से 10 नवंबर तक लिंकन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में तिलक वर्मा को अपनी बल्लेबाजी की तकनीक और प्रदर्शन को बेहतर करने का मौका मिलेगा।

वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं, लेकिन अब चयनकर्ता उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए भी तैयार करना चाहते हैं। इस चार दिवसीय मुकाबले में खेलने के बाद तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह-ऋषभ पंत की वापसी पर नजरें

इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है। वह 1 नवंबर को बेंगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें आगे खेलने की अनुमति मिली है।

वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। वह फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। ऐसे में उनके तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में खेलने पर फैसला बाद में लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...