Skip to main content

ताजा खबर

लौट आया Mohammed Shami का पुराना अवतार, कोच को गले लगाने के बाद नेट्स में किया गेंदों से वार

लौट आया Mohammed Shami का पुराना अवतार कोच को गले लगाने के बाद नेट्स में किया गेंदों से वार

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

साल 2023 में Mohammed Shami आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे, जिसके बाद चोट ने उनके करियर पर एक लंबा ब्रेक लिया गया था। लेकिन अब शमी की टीम इंडिया में वापसी हो गई है, ऐसे में भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है और इस वीडियो में पूरा फोकस शमी पर है।

Mohammed Shami ने आखिरी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था

Mohammed Shami आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में वनडे वर्ल्ड 2023 में दिखे थे, जिसका फाइनल भारतीय टीम हार गई थी। दूसरी ओर शमी ने टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया था, उस दौरान शमी ने सिर्फ 7 मैच खेले थे और उन सभी मैचों में उन्होंने 24 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। उसके बाद शमी को अपने टखने की सर्जरी करवानी पड़ गई थी, जिसके कारण वो IPL 2024 के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 नहीं खेल पाए थे।

ये वापसी खास है Mohammed Shami के लिए…

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Mohammed Shami का खास वीडियो शेयर किया गया है।
*वीडियो में शमी बस में चढ़ने से लेकर मैदान में एंट्री लेने के अलावा कोच से मिलते हुए दिखे।
*इस दौरान ये तेज गेंदबाज नेट्स में पूरी लय के साथ शानदार तरीके से गेंदबाजी करते दिखा।
*पहले उन्होंने छोटे रन अप के साथ की गेंदबाजी, फिर अपने लंबे रन अप के साथ डाली गेंद।

Mohammed Shami को लेकर शेयर किया गया है ये वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

तेज गेंदबाज ने खुद भी एक पोस्ट शेयर किया है

दूसरी ओर मोहम्मद शमी ने खुद सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया था, जहां इस पोस्ट की अलग-अलग तस्वीरों में शमी मैदान पर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था-सब सेट है, आप सभी को फिर Proud करना के लिए तैयार हूं प्यार देते रहो। दूसरी ओर अभ्यास के दौरान शमी पूरी तरह लय में नजर आ रहे थे, इस दौरान उन्होंने Knee Cap पहन रखी थी और साथ ही गेंदबाजी में पहली वाली तेजी नजर आ रही थी।

ये पोस्ट शेयर किया है गेंदबाज ने

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...