Skip to main content

ताजा खबर

लौट आया है पुराना Prithvi Shaw, फिर से 22 गज पर दिखाया अपनी बल्लेबाजी का जलवा

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया से डेब्यू करते हुए Prithvi Shaw ने अपने खेल से दुनियाभर में सनसनी मचा दी थी, लेकिन ये बल्लेबाज उस सनसनी को ज्यादा समय तक कायम नहीं रख पाया। अब शॉ भारतीय टीम में वापसी की राह तलाश रहे हैं, दूसरी ओर इन दिनों वो इंग्लैंड में सफेद गेंद के खिलाफ वनडे कप खेल रहे हैं और वहां पर उनकी कमाल बल्लेबाजी देखने को मिली है।

रिकी पोंटिंग ने दिया Prithvi Shaw को लेकर बयान

दूसरी ओर IPL की दिल्ली टीम से अलग होते ही रिकी पोंटिंग का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंंने Prithvi Shaw को लेकर बात की है। रिकी ने पहले शॉ के खेल की जमकर तारीफ की, उसके बाद उन्होने IPL 2024 में शॉ को मौका ना देने का कारण बताया। उन्होंने कहा की हम शॉ के टीम में स्लॉट नहीं बना पा रहे थे, ऐसे में बतौर कोच मुझे भी काफी बुरा लग रहा था। साथ ही उन्होंने बताया कि शॉ के साथ उनकी बतौर कोच काफी बात हुई है और शॉ के पास बेहतर क्रिकेटर बनने का अभी काफी समय है।

सफेद गेंद के खिलाफ Prithvi Shaw का बल्ला जमकर चला

*Prithvi Shaw इंग्लैंड में Northamptonshire से खेल रहे हैं काउंटी वनडे कप।
*इस दौरान उन्होंने Hampshire टीम के खिलाफ तेज अंदाज में की बल्लेबाजी
*बल्लेबाज शॉ ने 34 गेंदों पर बनाए 40 रन, इस दौरान मारे 5 चौके और 1 छक्का भी।
*लेकिन आखिरी में Hampshire टीम ने Northamptonshire को दी इस मैच में मात

Prithvi Shaw की तेज बल्लेबाजी पर डालते हैं एक नजर

Prithvi Shaw is a beautiful batter. pic.twitter.com/IKXKdCyRNd

— Metro Bank One Day Cup (@onedaycup) July 26, 2024

टीम इंडिया से ज्यादा मैच नहीं खेल पाए शॉ

जी हां, युवा बल्लेबाज शॉ को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, दूसरी इस खिलाड़ी ने अभी तक भारतीय टीम से 5 टेस्ट मैच के अलावा 6 वनडे मैच और 1 टी20 मैच भी खेला है। शॉ ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, जो श्रीलंका के खिलाफ था। साथ ही ये भी हो सकता है कि IPL 2025 में शॉ किसी नई टीम से खेलते हुए नजर आए।

एक नजर इस बल्लेबाज के खास पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...