Skip to main content

ताजा खबर

‘लोग सोचते हैं कि MS Dhoni बनना बहुत आसान है’ CSK के ऑलराउंडर ने दिग्गज विकेटकीपर को लेकर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni (Image Credit Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit Twitter X)

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट सफर ने हमेशा सभी को प्रेरित किया है। चाहे वो उनका अंतर्राष्ट्रीय खेल हो या फिर सीएसके के साथ आईपीएल का सफर। हर जगह उन्होंने अपनी कला से पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज किया है, और हर साल उनके फैंस की गिनती बढ़ती ही जा रही है।

अपने इस शानदार सफर में धोनी केवल एक धुरंदर विकेटकीपर बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक सफल कप्तान की भी भूमिका निभाते आएं है। उनके नाम बतौर कप्तान भारत को सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जिताने का रिकाॅर्ड दर्ज है, और धोनी के खिलाड़ियों को मैनेज करने की कला की तो दुनिया दिवानी है। तो वहीं, इस बीच सीएसके में धोनी के साथ खिलाड़ी श्रेयस गोपाल ने हाल में ही विकेटकीपर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

श्रेयस गोपाल का महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा बयान

श्रेयस ने हाल में ही स्पोर्ट्सयारी के साथ एक हालिया इंटरव्यू में कहा- एमएस धोनी बनना बहुत मुश्किल है। लोग सोचते हैं कि एमएस धोनी बनना बहुत आसान है। बहुत प्रसिद्धि है और लोग जयकारे लगाते हैं, लेकिन उनके जैसे बनना, इतना जमीन से जुड़ा होना, इतना विनम्र होना, इतना सहानुभूति और परवाह करने वाला होना बहुत मुश्किल है। और आप यह भी समझते हैं कि वह भी एक इंसान हैं। उन्हें बहुत ही साधारण और बुनियादी चीजे करना पसंद है, और यही उनकी महानता है।

गोपाल ने आगे कहा- मुख्य रूप से यह है कि किसी खिलाड़ी को कैसे संभालना है, किसी खिलाड़ी को टूर्नामेंट में कैसे उतारना है, किसी खास ओवर के लिए किसे इस्तेमाल करना है, रणनीतिक रूप से, उनके साथ बहुत सारी बातचीत हुई है। और उनसे बेहतर कोई नहीं है। यह सभी जानते हैं। इसलिए, कप्तानी सीखना, मैच खत्म करना सीखना, बस यह सीखना कि कैसे, जिस तरह से वह अपने स्टारडम से निपटते हैं।

आईपीएल 2025 में गोपाल को सीएसके के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। देखने लायक बात होगी कि क्या सीएसके उन्हें आगामी सीजन के ऑक्शन से पहले रिटेन करती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...