Skip to main content

ताजा खबर

“लोग भूल गए हैं कि मैंने ही रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था”- गांगुली ने अपने आलोचकों को दिया करारा जवाब

Sourav Ganguly, Virat Kohli and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

2021 में जब विराट कोहली ने भारत की T20I फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी, उसके बाद उस समय के मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया था। गांगुली के इस फैसले की फैंस ने काफी आलोचना भी की थी। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने आलोचकों पर कटाक्ष किया है।

बंगाली दैनिक ‘आजकल’ से बात करते हुए गांगुली ने अपने आलोचकों पर पलटवार किया है, जिन्होंने रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाने के लिए उनकी आलोचना की थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से भारत के ग्रुप-स्टेज से बाहर होने के बाद विराट कोहली को खेल के सभी प्रारूपों से हटने के लिए मजबूर होने के बाद गांगुली ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का फैसला लिया था।

अपने आलोचकों को सौरव गांगुली ने दिया करारा जवाब

सौरव गांगुली ने कहा कि, “जब मैंने रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी थी, तो सभी ने मेरी आलोचना की थी। अब जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है, तो सभी ने इसके लिए मुझे गाली देना बंद कर दिया है। वास्तव में, मुझे लगता है कि हर कोई भूल गया है कि मैंने ही उन्हें भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया था।”

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानों में टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं बीते 12 महीने में टीम ने तीन-तीन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले। जिसमें दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, वहीं एक में टीम को जीत मिली।

इसी बीच गांगुली ने अगले आईपीएल सीजन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, “मैं अगले आईपीएल के लिए योजना बना रहा हूं। मैं चाहता हूं कि डीसी इस बार जीत हासिल करे। मैं किसी भारतीय को हेड कोच नियुक्त करने के लिए प्रबंधन से बात करूंगा।”

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...