Skip to main content

ताजा खबर

लोग कह रहे हैं कि मैंने संन्यास ले लिया है लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं है: रॉबिन उथप्पा

Robin Uthappa

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने यह बात साफ कर दी है कि उन्होंने अभी तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है। रॉबिन उथप्पा ने कहा कि उन्होंने अभी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है ताकि अनुभवी खिलाड़ी विदेशी लीग में भाग ले सकें।

बता दें कि, रॉबिन उथप्पा ने सितंबर 2022 में भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रॉबिन उथप्पा का प्रदर्शन टीम इंडिया की ओर से हमेशा ही बेहतरीन रहा है और कई लोगों ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की है। रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग के अलावा बाकी फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए मना किया जाता है और इसी वजह से उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।

रॉबिन उथप्पा ने कहा कि, ‘सही बात है। और आपको क्या लगता है कि मैंने क्यों इंडियन क्रिकेट से रिजाइन दिया होगा। लोग कहते हैं कि मैंने संन्यास ले लिया है लेकिन यह सही नहीं है। मैंने सिर्फ भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया है ताकि मैं दुनियाभर में क्रिकेट खेल सकूं।’

रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया की ओर से 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले हैं और उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इन दो फॉर्मेट में 1183 रन बनाए हैं।

हांग कांग सिक्स 2024 में रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी

भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रॉबिन उथप्पा ने ग्लोबल टी20 टूर्नामेंट में कई टीमों की ओर से भाग लिया है। हाल ही में अनुभवी खिलाड़ी को इसी साल हांग कांग सिक्स 2024 में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रॉबिन ने 8 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि टीम इंडिया को इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

रॉबिन उथप्पा ने इस टूर्नामेंट में 5 मैच में 371 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए थे और वो टीम इंडिया की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। बहुत जल्द रॉबिन उथप्पा को किसी धाकड़ फ्रेंचाइजी लीग में भाग लेते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...