Skip to main content

ताजा खबर

“लोग ऋषभ पंत को क्रेडिट देते हैं लेकिन 2021 BGT जीत के असली हीरो पुजारा थे”- टिम पेन का हैरान करने वाला बयान

लोग ऋषभ पंत को क्रेडिट देते हैं लेकिन 2021 BGT जीत के असली हीरो पुजारा थे- टिम पेन का हैरान करने वाला बयान
Cheteshwar Pujara & Tim Paine (Photo Source: X)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने हाल ही में भारत की यादगार 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत में चेतेश्वर पुजारा की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण थी इसको लेकर उन्होंने खुलकर बात की। पेन ने बताया कि उस सीरीज जीत में सबसे अहम भूमिका पुजारा ने निभाई थी लेकिन लोग उसका क्रेडिट अभी भी ऋषभ पंत को देते हैं।

2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में, एडिलेड में अपमानजनक हार झेलने के बाद, भारत ने अपने रेगुलर कप्तान विराट कोहली और कई प्रमुख सीनियर प्लेयर्स के बिना शानदार वापसी की और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।  2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच, जो गाबा मैदान पर खेला गया था, उसे तीन विकेट से जीता था, जिसमें ऋषभ पंत ने मैच विनिंग इनिंग खेली थी।

ऋषभ पंत की वह पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई थी। 2020-21 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हीरो पंत को माना जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन इसको लेकर कुछ अलग राय रखते हैं। उनका मानना है कि चेतेश्वर पुजारा की वजह से टीम इंडिया ने 2020-21 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

पिछली सीरीज में जिस प्लेयर ने सीरीज भारत को जिताई थी, वह चेतेश्वर पुजारा थे- टिम पेन

टिम पेन ने ग्रेड क्रिकेटर्स पॉडकास्ट पर कहा, ‘जो मुझे याद है, बहुत से लोग ऋषभ पंत के बारे में बात करते हैं, ऑस्ट्रेलिया की पिछली सीरीज में, लेकिन जिस शख्स ने सीरीज भारत को जिताई थी, वह चेतेश्वर पुजारा थे। उन्होंने हमें और हमारे तेज गेंदबाजों का मनोबल डाउन किया था। वह लगातार गेंद अपनी बॉडी पर हिट करा रहे थे, लेकिन बार-बार उठ खड़े हो रहे थे। टेस्ट क्रिकेट में अभी भी इसकी जगह है।’

आपको बता दें कि, 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पुजारा ने भले ही कोई शतक ना बनाया हो, लेकिन उन्होंने क्रीज पर काफी लंबा वक्त बिताया था, और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थका डाला था। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पुजारा ने 271 रन बनाए थे, जिसमें 77 उनका बेस्ट स्कोर था। वहीं ऋषभ पंत ने सीरीज में 274 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...