Skip to main content

ताजा खबर

‘लिस्ट में रहता तो अच्छा लगता’, वेंकटेश अय्यर का KKR में रिटेन ना होने पर छलका दर्द

Venkatesh Iyer. (Photo Source: IPL/BCCI)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने रिटेंशन में वेंकटेश अय्यर को शामिल नहीं किया, जबकि ऑलराउंडर ने पिछले तीन सीजन में, खासकर 2024 में टीम के लिए महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। उन्होंने पिछले सीजन 15 मैचों में 370 रन बनाए थे, जिसमें श्रेयस अय्यर की टीम ने खिताब जीता था। केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।

वहीं 2025 सीजन से पहले केकेआर ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज किया, क्योंकि नियमों के अनुसार छह खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता है। केकेआर ने रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को प्राथमिकता दी।

अब वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के रिटेंशन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह रिटेंशन लिस्ट में होना पसंद करते, लेकिन वह केकेआर की रणनीति को समझते हैं। उन्होंने केकेआर को अपना घरेलू और फेवरेट आईपीएल टीम बताया और उम्मीद जताई कि नीलामी में चुने जाने पर वह 2025 सीजन में फिर से उनके लिए खेलेंगे।

केकेआर का रिटेन्शन बहुत अच्छा रहा है- वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश ने रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत में कहा, केकेआर का रिटेन्शन बहुत अच्छा रहा है। मुझे लगता है कि उन्होंने 14-16 ओवर आसानी से कवर कर लिए हैं और बल्ले से उन्होंने लगभग पांच स्थान कवर कर लिए हैं। इसलिए, उनका बहुत अच्छा रिटेंशन था, लेकिन मुझे उस लिस्ट में रहना अच्छा लगता। केकेआर ने मुझे बड़ा अवसर दिया है और मैंने केकेआर के लिए और क्रिकेट से परे सब कुछ दिया है। भावना नाम की भी कोई चीज होती है।

उन्होंने कहा कि, यह एक परिवार है। बहुत सारी भावनाएं हैं। यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं कि मेरा नाम रिटेंशन लिस्ट में नहीं है, लेकिन मैं एक प्रैक्टिकल इंसान हूं। मैं समझता हूं कि यह कैसे काम करता है। मैं 2022 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक रहा था और मुझे पता है कि रिटेन किया जाना और बाहर रखा जाना कैसा लगता है। इसलिए, मुझे लगता है कि केकेआर ने शानदार प्रदर्शन किया है, मैं वाकई इसके लिए खुश हूं। मुझे वहां रहना अच्छा लगेगा और दरवाजे खुले हैं। अगर मेरी नीलामी अच्छी रही तो मैं शायद उस टीम के लिए खेलूंगा, जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...