Skip to main content

ताजा खबर

‘लाॅली पाॅप लागू ले’ गाने पर जमकर थिरके जिम्मी नीशम, आप भी देखें वीडियो 

‘लाॅली पाॅप लागू ले’ गाने पर जमकर थिरके जिम्मी नीशम, आप भी देखें वीडियो 

James Neesham (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी और हाल में ही खत्म हुई नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) में खेलते हुए नजर आए, जिम्मी नीशम (James Neesham) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस वीडियो में नीशम फेमस भोजपुरी साॅन्ग ‘लाॅली पाॅप लागू ले’ पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस नीशम की इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि 34 वर्षीय खिलाड़ी के हाथ में नेपाल का राष्ट्रीय झंडा भी है। वायरल वीडियो में हाल में ही NPL का पहला सीजन जीतने वाली जनकपुर बोल्ट्स (Janakpur Bolts) की पोस्ट मैच पार्टी की बताई जा रही है।

आप भी देखें जिम्मी नीशम की यह वायरल वीडियो

सुदूर पश्चिम राॅयल्स को 5 विकेट से हराकर जनकपुर बोल्ट्स ने 5 विकेट से जीता NPL खिताब

गौरतलब है कि NPL 2024 का फाइनल मैच 21 दिसंबर को जनकपुर बोल्ट्स और सुदूर पश्चिम के बीच खेला गया था। इस मैच में जनकपुर ने सुदूर पश्चिम को फाइनल में 5 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम किया और इसके साथ ही वह पहले सीजन की चैंपियन टीम बन गई।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम ने बोल्ट्स के सामने 185 रनों का टारगेट रखा था, जिसे टीम ने पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। एनपीएल के पहले सीजन को अपने नाम करने के बाद, जनकपुर बोल्ट्स को इनामी राशि के तौर पर 11 मिलियन नेपाल रुपए मिले।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदान प्रदर्शन करने वाले दीपेंद्र सिंह ऐरी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। खिलाडी को इनाम के तौर पर एक कार मिली है, जो NPL के पहले सीजन में सुदूर पश्चिम की कप्तानी भी करते हुए नजर आए थे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी ने कुल 247 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...