Skip to main content

ताजा खबर

लाल गेंद से कर रहे हैं Mohammed Siraj कड़ी तैयारी, जल्द आएगी घरेलू क्रिकेट खेलने की बारी

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज Mohammed Siraj सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इसी कड़ी में आज-कल वो आए दिन फैन्स को अपनी हर अपडेट इंस्टा के जरिए दे रहे हैं। क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच ये खिलाड़ी लगातार वर्क आउट कर रहा है, इस बीच अब सिराज मैदान पर भी लौट आए हैं।

एक नजर Mohammed Siraj के इंटरनेशनल करियर पर

तमाम संघर्ष देखकर Mohammed Siraj ने टीम इंडिया से साल 2017 में डेब्यू किया था, इस दौरान उन्होंने सबसे पहले टी20 इंटरनेशनल खेला था और उसके बाद धीरे-धीरे वो हर प्रारूप में डेब्यू करते गए। सिराज ने अभी तक टीम इंडिया से 27 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 74 विकेट हैं। तो 44 वनडे मैचों में वो 71 विकेट और 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में वो 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, साथ ही वो RCB के अलावा SRH टीम से भी IPL खेल चुके हैं।

Mohammed Siraj क्रिकेट से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते

*गेंदबाज Mohammed Siraj ने शुरू की Duleep Trophy की तैयारियां
*जहां इंस्टा स्टोरी पर इस रफ्तार के सौदागर ने शेयर की है अपनी दो नई तस्वीरें
*पहली तस्वीर में कार में बैठे हुए सिराज अभ्यास के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं
*तो दूसरी तस्वीर में इस खिलाड़ी ने दिखाए अपने जूतोंं के अलावा लाल गेंद भी

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है हाल ही में Mohammed Siraj ने

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

सोशल मीडिया का खेल भी समझ चुका है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

काफी ज्यादा मुश्किल रहा है सिराज का सफर

जी हां, सिराज के लिए क्रिकेट का सफर इतना आसान नहीं था, इस खिलाड़ी ने अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया है। सिराज के पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपने बेटे को कैसे-तैसे क्रिकेटर बनाया। आज सिराज के पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हर इंटरव्यू में ये खिलाड़ी अपने पिता की बात करता है और काफी इमोशनल हो जाता है। साथ ही सिराज विराट को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं और उनकी हर बात को मानते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...