Skip to main content

ताजा खबर

“लाड-प्यार देना बंद करो….” टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सुनील गावस्कर की चेतावनी

“लाड-प्यार देना बंद करो….” टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सुनील गावस्कर की चेतावनी

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा जिसके वजह से उनका WTC FINAL में खेलने का सपना टूट गया। टीम इंडिया के इस हार का कारण खराब बल्लेबाजी को जाता है। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर समय-समय पर टीम को वापसी कराई लेकिन बल्लेबाजी में 200 रनों के स्कोर को पार करने में भारतीय गेंदबाजों को पसीने छूट गए।

बड़े नाम जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म दिखे। कोहली ने शुरुआती मैच में शतक जड़ा था जिसके बाद उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, हालांकि, उन्होंने निराश किया। रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के बाद खुद को आखिरी टेस्ट मैच से बाहर कर दिया था। लेकिन, विराट कोहली ने सभी मैच खेले और उनके आउट होने का तरीका काफी चर्चा में रहा।

कोहली अपनी गलतियों में सुधार नहीं कर रहे थे और बार-बार एक ही शॉट खेलकर आउट हो रहे थे। बता दें कि, विराट कोहली और रोहित शर्मा को वर्कलोड मैनेजमेंट और उनके कद को देखते हुए अभी तक घरेलू क्रिकेट खेलने से छूट दी जाती थी, लेकिन अब भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने मांग की है कि दोनों खिलाड़ियों को रणजी में खेलना चाहिए, ताकि वह अपनी गलतियों में सुधार कर सके।

सुपरस्टार कल्चर खत्म करो: सुनील गावस्कर 

“मुझे लगता है कि अगले 8-10 दिन भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम होने वाले हैं, जिससे वो अच्छे और ईमानदार नजरिया रखकर खुद को देखें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्टार कल्चर को खत्म करना होगा। खिलाड़ियों को हर समय अपने आप को उपलब्ध रखना होगा, जब तक कोई वास्तविक मेडिलक इमरजेंसी ना हो। अगर कोई पूरी तरह से प्रतिबद्ध नहीं है, तो उनके चयन पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।”

“हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत नहीं है जो आंशिक रूप से यहां हैं और आंशिक रूप से कहीं और हैं। किसी को लाड-प्यार देना बंद करने का समय आ गया है। हाल के नतीजे निराशाजनक रहे हैं- हमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में होना चाहिए था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।”

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...