Skip to main content

ताजा खबर

लाइव टीवी पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर आपस में भिड़े

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी अहमद शहजाद और इमाम उल हक को हाल ही में बाबर आजम की कप्तानी को लेकर आपस में बहस करते हुए देखा गया। बता दें, पाकिस्तान टीम इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है और उन्हें इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला USA के खिलाफ 6 जून को खेलना है।

पाकिस्तानी चैनल जिओ टीवी पर इसी टूर्नामेंट को लेकर बात करते हुए अहमद शहजाद से पूछा गया कि क्या बाबर आजम उन्हीं खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करते हैं जिन्हें वो रखना चाहते हैं? इस पर अहमद शहजाद ने करारा जवाब दिया। अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी जमकर फटकार लगाई कि आखिर क्यों बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले लिमिटेड ओवर्स टीम का कप्तान फिर से नियुक्त किया गया।

अहमद शहजाद ने कहा कि, ‘बाबर आजम की बात की जाए तो यहां दोस्ती काम आती है। ऐसे कई खिलाड़ी है जिनका वो काफी लंबे समय से बोझ उठा रहे हैं। यह सभी खिलाड़ी काफी समय से फॉर्म से बाहर है। अगर मैं आंकड़ों की बात करूं तो खिलाड़ियों को इतना लंबा समय नहीं दिया जाता है। 35-40 मुकाबले काफी ज्यादा होते है। उनको अपने बारे में भी सोचना चाहिए। हम क्रिकेट द्विपक्षीय सीरीज को जीतने के लिए नहीं बल्कि आईसीसी इवेंट्स को जीतने के लिए खेलते हैं।

क्या हमने पिछले चार से पांच सालों में कोई इवेंट जीते है? अगर हम नहीं जीते हैं तो मैं यह कह सकता हूं कि यह दोस्ती है और एजेंट है जो पिछले 4 से 5 सालों में क्रिकेट को मजाक बनाए हुए हैं।’

सरफराज अहमद और टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था: अहमद शहजाद

दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘सरफराज अहमद और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। आपने इवेंट जीता और खुद को साबित किया। हालांकि आपको और भी लंबी कप्तानी दी जानी चाहिए थी। बाबर आजम को पांच इवेंट मिले लेकिन वो उसे जीतने में विफल रहे। बाबर को हटाया गया और फिर लाया गया। अगर आप एमएस धोनी होते और आपको वापस लाया जाता तो समझ में भी आता है लेकिन यह शाहीन अफरीदी के साथ काफी गलत था। उन्होंने सिर्फ दो मैच में कप्तानी की और फिर उन्हें हटा दिया गया।’

इस शो में इमाम उल हक और पूर्व बल्लेबाज इमरान नाजिर भी थे। इमाम उल हक ने कहा कि, ‘बाबर आजम को इसलिए हटाया गया था क्योंकि वो लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे लेकिन उन्हें वापस उनके फॉर्म को लेकर ही लाया गया। 2021 में हम सेमीफाइनल पहुंचे थे और 2022 में हमने फाइनल खेला था इसका मतलब यह है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। हम लोग फाइनल नहीं जीते थे इस पर बातचीत हो सकती है। आप यह कह सकते हैं कि बाबर इन खिलाड़ियों को काफी पसंद करते हैं लेकिन दोस्ती काफी व्यक्तिगत हो जाएगा।’

इस पर अहमद शहजाद ने कहा कि, ‘हम यह बात समझते हैं इमाम क्योंकि वो केंद्रीय अनुबंध में थे और काफी युवा थे। हम भी यह बात बोलते थे जब उनकी उम्र में थे। मैं यही चाहता हूं कि चीज और भी बेहतर हूं। अगर आप चार से पांच सालों तक किसी खिलाड़ी को खींच रहे हैं और वो अंतरराष्ट्रीय स्तर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो उनको टीम से हटा देना चाहिए और किसी और को उनकी जगह शामिल करना चाहिए।’

इस पर इमाम उल हक ने कहा कि, ‘मैं भी केंद्रीय अनुबंध में हूं। मैं पिछले 6 से 7 सालों से खेल रहा हूं लेकिन मैं वादा करता हूं कि जब मैं 36 साल का हो जाऊंगा तब भी मैं यही बोलूंगा। अगर किसी को परेशानी है तो वो यह बोल सकता है कि खिलाड़ी 28 साल का है।’

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...