Skip to main content

ताजा खबर

लंच ब्रेक के दौरान खाना शेयर करते दिखे विराट और राहुल, फैंस को याद आए स्कूल वाले दिन

Virat Kohli & KL Rahul (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बारिश की वजह से ये मैच बार-बार रुक रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर केएल राहुल और विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान राहुल ने अपना खाना स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ साझा किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

राहुल और कोहली के बीच भाईचारा देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश हुए और उन्हें प्लेयर का ये जेस्चर काफी पसंद आया। एक फैन ने इस तस्वीर को देखने के बाद लिखा, ‘स्कूल की यादें।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर।’

Virat Kohli and KL Rahul were seen sharing snacks during the lunch break in Brisbane.

This bond❤️

📸: Star Sports#AUSvsIND pic.twitter.com/3VNveGnssd

— CricTracker (@Cricketracker) December 14, 2024

मुकाबले की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया है। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव हुआ है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है।

बारिश की वजह से पहले दिन का खेल धुला

गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हो रहा है।  पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा है। गाबा में दिन भर लगातार तेज बारिश हुई, जिस वजह से पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के अंत तक बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हो सका। कवर्स से पिच को ढका गया है। वहीं अब टेस्ट मैच के दूसरे दिन, फैंस उम्मीद करेंगे कि उन्हें पूरा मैच देखने को मिले।

আরো ताजा खबर

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...

CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच...

7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का...