Skip to main content

ताजा खबर

लंका में अपना डंका बजाने के लिए Arshdeep Singh हैं तैयार, गेंदबाज की खुशी अलग लेवल पर है

लंका में अपना डंका बजाने के लिए Arshdeep Singh हैं तैयार गेंदबाज की खुशी अलग लेवल पर है

Arshdeep Singh And Ravi Bishnoi (Image Credit- Instagram)

श्रीलंका दौरे पर Arshdeep Singh एक बार फिर से धाकड़ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, जहां रफ्तार के सौदागर ने साथी खिलाड़ियों के साथ लंका की उड़ान भर ली है। इस बीच अर्शदीप इस दौरे के लिए हद से ज्यादा उत्साहित हैं, उनका ये उत्साह इंस्टाग्राम पर साफ देखने को मिल रहा है।

गजब की लय में हैं Arshdeep Singh

जी हां, तेज गेंदबाज Arshdeep Singh इस वक्त गजब की लय में हैं, जिसका नजारा वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दिखा चुके हैं। जहां अर्शदीप सिंह ने टूर्नामेंट में विकेट लेने के मामले में बुमराह को पछाड़ दिया था, इस दौरान अर्शदीप के खाते में कुल 17 विकेट थे और बुमराह ने 15 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Arshdeep Singh बुरा हाल करने वाले हैं लंका के बल्लेबाजों का

*Arshdeep Singh ने इंस्टा स्टोरी पर एक Boomerang शेयर किया है।
*Boomerang में उनके साथ नजर आ रहे हैं स्पिनर Ravi Bishnoi भी।
*फ्लाइट में बैठे हुए अर्शदीप दिख रहे हैं खुश और दौरे के लिए उत्साहित।
*टी20 सीरीज के अलावा वनडे सीरीज का भी हिस्सा है ये तेज गेंदबाज।

एयरपोर्ट से ये वीडियो सामने आया है टीम इंडिया का

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

Paras Mhambrey ने गेंदबाज को लेकर दिया था बयान

दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच Paras Mhambrey का एक बयान सामने आया है, जो Arshdeep को लेकर था। अपने बयान में पारस ने कहा था कि अर्शदीप ऑस्ट्रेलिया में इस साल अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं, अगर भारत वहां 4 तेज गेंदबाजों के साथ खेलता है तो अर्शदीप की जगह टीम में बन सकती है। साथ ही उन्होंने ये भी बोला था कि अर्शदीप को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ और गेम टाइम की जरूरत है। वैसे हाल के दिनों में अर्शदीप बोल चुके हैं कि वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और बुमराह उन्हें तीनों प्रारूप खेलने के लिए बोलते हैं। अब देखना अहम होगा की क्या इस खिलाड़ी का बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन होता है या नहीं।

আরো ताजा खबर

गंभीर रोकेंगे श्रेयस अय्यर का रास्ता; गिल और तिलक भारत की T20I कप्तानी के दावेदार: रिपोर्ट

Shubman Gill, Shreyas Iyer and Tilak Varma (image via getty) खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई भारत की पुरुष टी20आई कप्तानी के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें श्रेयस...

IPL 2026: जानें किस वजह से LSG vs PBKS मुकाबला नहीं खेल रहे इनफाॅर्म मिचेल मार्श?

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 68वां मैच, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना...

IPL 2026: प्लेऑफ रेस रोमांचक मोड़ पर, RR, PBKS और KKR इस तरह कर सकती हैं क्वालिफाई

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच गया है। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबलों के साथ प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ...

“छक्का कोई भी मार सकता है” विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी को दी खास सीख

virat kohli mukul choudhry (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर अपने अनुभव और सोच की वजह से चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 के...