Skip to main content

ताजा खबर

रोहित-सचिन नहीं, बल्कि ये भारतीय क्रिकेटर है स्मृति मंधाना का फेवरेट, देखें वीडियो

रोहित-सचिन नहीं बल्कि ये भारतीय क्रिकेटर है स्मृति मंधाना का फेवरेट देखें वीडियो

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)

Smriti Mandhana on favorite Indian Batsman: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने हाल में ही अपने फेवरेट भारतीय क्रिकेटर का नाम चुना है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू किया था। इस इंटरव्यू में जब उनसे प्रजेंटर जतिन सप्रू ने पूछा कि पुरुष टीम में आपको फेवरेट क्रिकेटर कौन है, तो उन्होंने रिएक्ट किया है।

हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंधाना ने जिस क्रिकेटर का नाम चुना है उसमें कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली इत्यादि का नाम शामिल नहीं हैं। मंधाना ने अपना फेवरेट क्रिकेटर पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली को माना है।

देखें स्मृति मंधाना की ये वायरल वीडियो

इस वीडियो में आगे जब विराट कोहली से बातचीत के बारे में पूछा गया तो स्मृति ने कहा-  हां, मैंने उनसे बल्लेबाजी के बारे में बहुत सी बातें पूछी हैं। मैं वास्तव में जानना चाहती थी कि उनकी मानसिकता क्या है, और मेरी समस्या यह है कि मेरी बैट से पकड़, हर दौरे के बाद थोड़ी-थोड़ी बदलती रहती है। मैंने उनसी मानसिकता के बारे में पूछा और उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुझसे कहा-

मैं इसे अपेक्षाओं के रूप में नहीं देखता हूं। मैं बस वही करता हूं जो मेरी टीम चाहती है। इसलिए यह कुछ ऐसा है जो हमारे अंदर कहीं न कहीं है, लेकिन वह कभी बाहर नहीं आता है। यह कभी भी हमारे प्रदर्शन में सामने नहीं आता, बल्कि उनसे सुनने के बाद सामने आता है।

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें तो अब वह 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आने वाले हैं। हाल में ही बीसीसीआई द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की गई है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 4 सरप्राइज ओपनर्स जो अपनी टीम्स को दे सकते हैं एक धमाकेदार शुरुआत!

IPL 2026: 4 players who could emerge as surprise openers (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग एक और रोमांचक सीजन के साथ क्रिकेट की दुनिया पर राज करने के लिए...

चैंपियंस ट्राॅफी और T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली से मिली वाॅर्निंग, कहा ‘यहां होगी अग्निपरीक्षा’ 

Gautam Gambhir and Sourav Ganguly (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप...

LPG संकट IPL 2026 के आयोजन पर डालेगा असर? BCCI अधिकारी ने दिया जवाब

Will India’s LPG crisis affect the conduction of the IPL? (image via getty) पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में काफी रुकावटें आई हैं। ईरान...

14 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. KKR ने IPL 2026 के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए जिम्बाब्वे के...