Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा 24 कैरेट शुद्ध सोने के हैं: आकाश चोपड़ा ने भारतीय कप्तान की जमकर प्रशंसा की

रोहित शर्मा 24 कैरेट शुद्ध सोने के हैं: आकाश चोपड़ा ने भारतीय कप्तान की जमकर प्रशंसा की

Aakash Chopra and Rohit Sharma. (Image Source: Instagram)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा था। यही नहीं भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक मैच में भी हार नहीं झेली।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल के खत्म होने के बाद पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की है। आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा तीसरे भारतीय कप्तान है जिन्होने वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘उनके पास पांच आईपीएल ट्रॉफी है। उन्होंने चैंपियन लीग जीती और टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। उन्होंने कप्तानी में हमेशा ही अपनी छाप छोड़ी है। कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित तीसरे भारतीय कप्तान है जिन्होने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। यह कई दशक तक याद रहेगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीती थी।’

रोहित शर्मा 24-Carat पूरे सोने के हैं: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने आगे यह भी खुलासा किया कि कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जिन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी की प्रशंसा ना की हो। यही नहीं उन्होंने भारतीय कप्तान को 24 कैरेट गोल्ड कहा। बता दें, रोहित शर्मा ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। यही नहीं भारतीय कप्तान ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘आखिर क्यों उनकी कप्तानी इतनी अच्छी है? ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित वातावरण काफी बेहतरीन बना देते हैं। आप जिसे भी बात करेंगे वो यही कहेंगे कि रोहित भैया काफी अच्छे कप्तान है। मैं आज तक एक भी ऐसे इंसान से नहीं मिला जिन्होंने रोहित शर्मा की बुराई की हो। मैं यह बात सबके लिए तो नहीं कह सकता लेकिन रोहित के लिए यह जरूर बोल सकता हूं। सभी लोग उनकी काफी प्रशंसा करते हैं। रोहित 24-Carat Pure गोल्ड है।’

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...