Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट में….: अभिषेक नायर ने भारतीय कप्तान के बल्लेबाजी क्रम का किया खुलासा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर ने इस बात की पुष्टि की है कि कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। अभिषेक नायर ने इस बात की पुष्टि बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन के खेल के खत्म होने के बाद की।

बता दें कि, व्यक्तिगत कारण की वजह से रोहित शर्मा पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की ओर से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी। रोहित शर्मा का यह फैसला काफी खराब साबित हुआ और उन्होंने 3 पारी में सिर्फ 19 रन बनाए। दो टेस्ट मैच में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 10 रन का था।

चौथे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन के खत्म होने के बाद अभिषेक नायर ने रिपोर्टर को बताया कि, ‘रोहित शर्मा ऊपर आकर बल्लेबाजी करेंगे। जहां तक रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ टीम इंडिया की ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे वहीं केएल राहुल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।’

शुभमन गिल को लेकर भी अभिषेक नायर ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि, इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया है। उनको टीम से बाहर करने को लेकर अभिषेक नायर ने कहा कि, ‘गिल के लिए मुझे बुरा लग रहा है लेकिन वो यह बात जरूर समझेंगे। उन्हें ड्रॉप नहीं किया गया है बस कांबिनेशन में उनकी जगह नहीं थी। हमें लगा कि वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा सकता है।’

मैच की बात की जाए तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं। मेजबान की ओर से पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ 68* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि पैट कमिंस ने 8* रन बना लिए हैं। इससे पहले उस्मान ख्वाजा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए जबकि युवा खिलाड़ी Sam Kontas ने 60 रन का योगदान दिया। मार्नस लाबुशेन ने 72 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...