Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित शर्मा मेरे स्कूल से आते हैं और हम दोनों ने….”- USA के खिलाड़ी हरमीत सिंह ने किया बड़ा खुलासा

Harmeet Singh & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका और भारत के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच से भरा था। आपको बता दें यह पहली बार था जब दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में आपस में टकराई थी। टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी कर पहले यूएसए को 110 रनों पर रोक दिया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को दो बड़े झटके जल्दी लगे। सौरभ नेत्रवलकर ने विराट कोहली को गोल्डन डक और रोहित शर्मा (3) को आउट किया था। टीम इंडिया को थोड़ी देर स्ट्रगल जरूर करना पड़ा, लेकिन फिर टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

यूएसए टीम में मौजूद भारतीय मूल के खिलाड़ी ने जारी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। ये खिलाड़ी भारत की जूनियर टीमों के लिए भी खेल चुके हैं, जिसमें सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और मोनांक पटेल शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ मैच से पहले अपने इंडियन कनेक्शन को लेकर बात की।

मैंने रोहित शर्मा के साथ फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया- हरमीत सिंह

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और मोनांक पटेल ने बताया कि वे भारतीय टीम में मौजूद कुछ खिलाड़ियों के साथ जूनियर क्रिकेट खेल चुके हैं। हरमीत सिंह ने बताया कि, वो और इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा एक ही स्कूल में पढ़ते थे। और दोनों ने एक-साथ फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू भी किया था। हरमीत सिंह ने बताया,

रोहित मेरे स्कूल से हैं, और जब मैंने एडमिशन लिया तो वह ग्रेजुएट ही हुए थे। मैंने उनके साथ फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और उन्होंने मुझसे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला। मुंबई के इलाके से किसी को वहां जाते और दुनिया जीतते हुए देखना वाकई रोमांचक था। बॉम्बे में, यह सब बांद्रा के स्कूलों और क्रिकेटरों से परे था, लेकिन रोहित ने इसे उपनगरों में शुरू किया, और वहां से हम सभी ने इसको फॉलो किया। मैंने संजू, कुलदीप और अक्षर के साथ अंडर-19 खेला है।

मैं और सूर्या मुंबई के लिए खेलते हुए बड़े हुए हैं- सौरभ नेत्रवलकर

सौरभ नेत्रवलकर ने बताया कि वो और सूर्यकुमार यादव बचपन से करीबी दोस्त है। तेज गेदंबाज ने बात करते हुए बताया,

सूर्यकुमार वास्तव में एक करीबी दोस्त रहे हैं। मैंने उसे हमारे अंडर-15 दिनों से देखा है, हम मुंबई के लिए एक साथ खेलते हुए बड़े हुए हैं। वह हमेशा स्पेशल थे, उन्होंने अंडर-15 और अंडर-17 मैचों में दोहरे शतक बनाए। उसमें वह टैलेंट था और हम जानते थे कि वह आगे चलकर कुछ खास करेगा। उन्हें मेरे बाद देर से भारत के लिए खेलने का मौका मिला, लेकिन मैं उनके लिए वास्तव में खुश हूं। मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं और यह न सिर्फ उनके खिलाफ खेलने का मौका है बल्कि उन कई खिलाड़ियों के खिलाफ भी खेलने का मौका है जिनके साथ हम खेले हैं। मुझे नहीं पता कि सूर्या को कैसे आउट किया जाए, लेकिन मुझे लगता है कि मैं बस अपना रोल निभाने की कोशिश करूंगा, टीम को मुझसे क्या चाहिए, और हम देखेंगे कि यह कैसे होता है। 

अक्षर पटेल उसी शहर से आता हैं, जहां से मैं हूं- मोनांक पटेल

वहीं अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने बताया कि वह अंडर-15 और अंडर-19 क्रिकेट के दौरान जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के साथ खेल चुके हैं। मोनांक पटेल ने बताया,

अंडर-19 और अंडर-15 मैचों में अक्षर और बुमराह के साथ खेल चुका हूं। अक्षर उसी शहर से आता है जहां से मैं हूं। यह एक छोटा शहर है, और जाहिर तौर पर उन्होंने वहां से कई युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। मैं उन्हें आगे बढ़ते और अच्छा क्रिकेट खेलते हुए देखकर खुश हूं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में Ravindra Jadeja के निशाने पर होंगे ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Ravindra Jadeja Eyes Major Test Milestones on Sri Lanka Tour (image via X) Ravindra Jadeja Test records: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज...

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...

12 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया श्रीलंका के...

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

S. Badrinath Blames Team Management, Captain Gill, and Coach Gambhir for Rising Indian Player Injuries (image via X) S Badrinath India player injuries: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू...