Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा पांचवें भारतीय कप्तान बने जिन्होंने सभी प्रारूपों में 5000 रन पूरे किए

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

24 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की वजह से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने एक बार फिर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टीम के लिए 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 40 रन के भीतर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत भी चार रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यही नहीं उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान के रूप में 5000 रनों का आंकड़ा पार किया और ऐसा करने वाले वो पांचवें क्रिकेटर बने।

इस सूची में भारतीय कप्तान के रूप में विराट कोहली सबसे ऊपर है जिन्होंने 12883 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी है जिनके नाम 11207 रन है। मोहम्मद अजहरुद्दीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 8095 रन बनाए हैं जबकि चौथे स्थान पर प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली है जिन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में 7643 रन बनाए हैं। इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

भारतीय कप्तान के रूप में टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने अपनी छाप छोड़ी है

बता दें, रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में सभी प्रारूपों में 5013 रन बनाए हैं। इनमें से 876 है उन्होंने टी20 फॉर्मेट में जड़े हैं। सबसे खास बात यह है कि रोहित शर्मा 37 बार नाबाद रहे हैं। यही नहीं रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बने जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में अर्धशतक जड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 47 रन बनाए। यही नहीं इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। फिलहाल भारतीय टीम ने इस मैच में दबाव बनाया हुआ है। इंग्लैंड की बात की जाए तो उन्हें यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 172 रन बनाने हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद सरफराज खान की पहली सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

SL vs IND: Sarfaraz Khan Reacts to India Test Recall for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट...

SM Trends: 10 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की एक वीडियो को बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बीसीसीआई के...

SL vs IND: ‘तैयारियों के लिहाज से शानदार मैच रहा’ – टेस्ट सीरीज से पूर्व भारत की वॉर्म-अप जीत पर बोले सितांशु कोटक

SL vs IND: Sitanshu Kotak Pleased with India’s Warm-Up Win Ahead of Test Series (image via X) रविवार, 9 अगस्त को भारत की टूरिंग टीम ने श्रीलंका XI के खिलाफ...

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...