Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा नहीं करेंगे पिंक बॉल टेस्ट में ओपनिंग, वार्म अप मैच की टीम शीट में हुआ बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारत की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जो पर्थ में खेला गया था वहां टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। अब दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जो एक पिंक बॉल टेस्ट होगा और उस मैच की तैयारी के लिए टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ वार्म अप मैच खेल रही है।

रोहित शर्मा जो सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे वो अब टीम में वापस आ गए हैं, वहीं इस वार्म अप मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सिरदर्द एडिलेड टेस्ट मैच के लिए ये है कि वे किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे। टीम इंडिया के पास तीन बेस्ट ऑप्शन हैं, जिनमें केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी है।

जबकि एक जोड़ी रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की है। जायसवाल का नाम हर जगह है, लेकिन केएल राहुल और रोहित शर्मा में से ये डिसाइड करना है कि कौन उनके साथ ओपनिंग करेगा। वहीं, अगर पिंक बॉल वॉर्मअप मैच की टीम शीट को आप ध्यान से देखेंगे तो ये कुछ और ही कहानी बयां कर रही है, जहां रोहित शर्मा ओपनर नहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल हैं।

AUS vs IND: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं वार्म अप मैच में ओपनिंग

प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ टीम इंडिया कैनबरा में पिंक बॉल वॉर्मअप मैच खेल रही है। इस मैच के एक दिन का खेल बारिश में धुल गया है। ऐसे में 50-50 ओवर का मैच आयोजित हो रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इस दौरान जो टीम शीट सामने आई है। उसमें ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा नहीं, बल्कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का नाम है।

दरअसल, वॉर्मअप मैच के लिए टीम शीट में रोहित शर्मा का नाम पांचवें नंबर पर है। पर्थ में नंबर तीन पर खेले देवदत्त पडिक्कल और नंबर 6 पर खेले ध्रुव जुरेल सातवें नंबर पर हैं। ओपनर के तौर पर लिस्ट में केएल और यशस्वी हैं, जबकि नंबर तीन पर शुभमन गिल और चार पर विराट कोहली का नाम है। इस लिस्ट के हिसाब से देखें तो ओपनर रोहित शर्मा नहीं हैं। हालांकि, जब दूसरी पारी आएगी तो उसमें पता चलेगा कि रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे या फिर मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे। गौरतलब...

‘मैं कड़वे लोगों से नहीं मिलना चाहता’ – योगराज सिंह के आरोपों पर कपिल देव का बड़ा बयान

Kapil Dev Finally Responds To Yograj Singh’s Controversial Remarks (image via X) 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान ने अपने पुराने साथी और बचपन के दोस्त योगराज सिंह...

SM Trends: 9 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने अपने खेल में...

‘स्पिन के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज को इतना संघर्ष करते देख हैरानी हुई’ तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। उनका मानना...