Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा को संन्यास से पहले सेंड-ऑफ जरूर मिलना चाहिए: रॉबिन उथप्पा ने दिया हैरतअंगेज बयान

Robin Uthappa And Rohit Sharma (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। बता दें कि, पिछले काफी समय से ऐसी अटकले लगाई जा रही है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगे।

रोहित शर्मा सिडनी में खेले जा रहे पांचवे और अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने खुद यह फैसला लिया कि खराब फॉर्म में होने की वजह से वो सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे और इसी वजह से जसप्रीत बुमराह को उनकी जगह टीम की कमान सौंपी गई है।

रॉबिन उथप्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा की और कहा कि, ‘लोग कुछ ना कुछ जरूर बोलेंगे। क्या यह रोहित का आखिरी टेस्ट मैच होगा? क्या वो फिर से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे? मेरे हिसाब से ही ऐसा मुझे नहीं लगता है। मुझे ऐसा लगता है कि अगली टेस्ट सीरीज के 6 महीने पहले रोहित को अच्छा सेंड-ऑफ जरूर मिलेगा। वो वर्ल्ड कप विजेता कप्तान है।

भले ही इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पीछे हो लेकिन रोहित ने बाकी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें एक शानदार सेंड-ऑफ जरूर मिलना चाहिए।’

यह रही वीडियो:

What next for Rohit and Kohli?

I speak about that, and the impending end of an era, on my YouTube channel: https://t.co/QxvjrFFp0q pic.twitter.com/V7m5zAfOLq

— Robbie Uthappa (@robbieuthappa) January 4, 2025

पांचवे टेस्ट की बात की जाए तो टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया इस समय 145 रन से आगे है। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...