Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के साथ सेल्फी के लिए महिला फैन की दीवानगी, फोन बंद के बाद भी नहीं मानी हार, देखें वीडियो

IPL 2026 Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय बन गए। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आई। हिटमैन रोहित का यह वीडियो पलभर में ही इंटरनेट पर वायरल हो गया।

वीडियो यहाँ देखें

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा टीम बस की ओर जा रहे थे। तभी एक महिला फैन तेजी से उनकी तरफ दौड़ती हुई आई और अपने फोन से सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी।

लेकिन उसी समय उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई। यह देखकर फैन थोड़ी परेशान हो गई और उसने रोहित से कुछ सेकंड रुकने की अपील की। शुरुआत में रोहित थोड़ा जल्दबाजी में और हल्के नाराज नजर आए, लेकिन फैन की दीवानगी देखकर उन्होंने इंतजार किया।

इसके बाद महिला फैन ने किसी दूसरे व्यक्ति का फोन लिया और आखिरकार रोहित शर्मा के साथ अपनी यादगार सेल्फी क्लिक कर ली। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए काफी खास बन गया। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और रोहित के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

दूसरी ओर, आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें, तो उनका सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में शानदार 78 रन बनाए थे।

हालांकि, इसके बाद उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला और वह कुछ मैचों में वह संघर्ष करते नजर आए। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट भी लगी, जिसके कारण उन्हें कुछ मुकाबले मिस करने पड़े।

चोट से वापसी करते हुए रोहित ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 44 गेंदों में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ 143 रन की बड़ी साझेदारी की। रोहित ने अब तक पांच पारियों में 221 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा है।

আরো ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...