Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के बाद लियाम लिविंगस्टोन ने बनाया मिचेल स्टार्क का कचुंबर, 1 ओवर में ठोके 24 रन; वायरल हुआ वीडियो

रोहित शर्मा के बाद लियाम लिविंगस्टोन ने बनाया मिचेल स्टार्क का कचुंबर 1 ओवर में ठोके 24 रन वायरल हुआ वीडियो

Livingstone vs Starc (Source X)

ENG vs AUS Liam Livingstone hits 28 runs in one over of Mitchell Starc, video goes viral: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया को 186 रनों से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी का आखिरी ओवर मैच का सबसे रोमांचक था, जिसमें लियाम लिविंगस्टोन ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ 6 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके साथ ही स्टार्क ने वनडे क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

लिविंगस्टोन ने स्टार्क के ओवर में लगाए 4 छक्के और एक चौका 

पारी का आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मिचेल स्टार्क को सौंपी, जिसकी पहली गेंद पर लिविंगस्टोन ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर स्टार्क ने एक भी रन नहीं दिया।

लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वायर लेग की ओर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद फुलटॉस थी, जिसे लिविंगस्टोन ने लॉन्ग ऑफ की ओर फिर से छक्के के लिए भेज दिया।

पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चौका लगाया। इस तरह इस ओवर में कुल 28 रन बने। यह न सिर्फ मिचेल स्टार्क के वनडे करियर का अब तक का सबसे महंगा ओवर था, बल्कि वनडे इतिहास में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का भी यह सबसे महंगा ओवर था। इस मैच में मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी बेहद खराब रही। जिसमें उन्होंने 8 ओवर में कुल 70 रन दिए, लेकिन एक भी विकेट लेने में असफल रहे।

देखें वीडियो:

रोहित शर्मा ने जड़े थे 29 रन 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थी उस समय रोहित शर्मा ने इसी तरह स्टार्क पर हमला बोला था और 1 ओवर में 29 रन जड़े थे।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...