Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा की होगी कप्तानी से छुट्टी, ENG दौरे पर इन दो युवा प्लेयर्स को मिलेगी उपकप्तानी की जिम्मेदारी

Rishabh Pant Yashasvi Jaiswal & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के खत्म होने के बाद टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की जगह और इस फॉर्मेट में उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। टीम इंडिया को अब अगला सीरीज इंग्लैंड दौरे पर खेलना है। यह एक पांच मैचों की सीरीज होगी और उस सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा यह एक बड़ा सवाल है। इसको लेकर सेलेक्टर्स को काफी माथापच्ची करनी होगी।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फ्यूचर में रोहित शर्मा के बाद भारत के अगले टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन अपनी फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण वह फुल टाइम कप्तान बनने के लिए सही विकल्प नहीं हो सकते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी पीठ में ऐंठन की समस्या सामने आई थी, जिसके कारण वो फरवरी में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच में नहीं खेल पाएंगे।

वहीं, ये लगभग तय है कि अगर रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे भी तो वहां वो कप्तान नहीं होंगे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह कप्तान हो सकते हैं और दो बैकअप प्लेयर कैप्टेंसी के लिए तैयार किए जा रहे हैं। अगर रोहित शर्मा इंग्लैंड नहीं जाते और जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं तो फिर वही इंग्लैंड में टेस्ट टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

लेकिन ऐसे में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और उनके चार सहयोगियों को एक ऐसे उपकप्तान की जरूरत है, जो इस जिम्मेदारी संभालने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम हो। उपकप्तानी के लिए दो नाम इस समय सामने आ रहे हैं। उसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है।

शनिवार 11 जनवरी को हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में भी लगभग इस बात की पुष्टि हो गई है कि इंग्लैंड के दौरे पर रोहित शर्मा खेले भी तो वे कप्तान नहीं होंगे। रोहित अगर खेलते हैं तो वो सिर्फ बतौर बल्लेबाज ही टीम का हिस्सा होंगे।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...