Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग देख आप भी रह जाएंगे दंग, फैन ने की भारतीय कप्तान के चलने की जबरदस्त एक्टिंग

रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग देख आप भी रह जाएंगे दंग, फैन ने की भारतीय कप्तान के चलने की जबरदस्त एक्टिंग

Rohit Sharma (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी थी और कई फैंस का दिल जीत लिया था।

जब भारतीय टीम के कप्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद अपने टीम के खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाने के लिए आए तब उन्हें एक अलग स्टाइल में चलते हुए देखा गया। वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी के पास झुककर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हुई।

हाल ही में लॉस एंजेलिस में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के इसी चलने के स्टाइल की कॉपी एक फैन ने की। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Mufaddal Vohra ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन रोहित शर्मा के आईकॉनिक वर्ल्ड कप विनिंग सेलिब्रेशन को लॉस एंजेलिस में एक बार फिर से दिखाने की कोशिश कर रहा है।

यह रही वीडियो:

बता दें, जैसे ही यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खत्म हुआ तुरंत ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में 92 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भी रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था। अब भारत को श्रीलंका का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। इस दौरे की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को खेलते हुए देखा जा सकता है। तमाम फैंस अपने पसंदीदा कप्तान को एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड पर देखने के लिए बेताब है।

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...